देशभर में मौसम ने ली करवट! यूपी-बिहार में अब भी बारिश का अलर्ट, 18 सितंबर तक झमाझम का अनुमान, पढ़ें पूरा अपडेट सम्राट और सोनपरी नस्लें: बकरी पालक किसानों के लिए समृद्धि की नई राह गेंदा फूल की खेती से किसानों की बढ़ेगी आमदनी, मिलेगा प्रति हेक्टेयर 40,000 रुपये तक का अनुदान! किसानों को बड़ी राहत! अब ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम पर मिलेगी 80% सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ जायटॉनिक नीम: फसलों में कीट नियंत्रण का एक प्राकृतिक और टिकाऊ समाधान Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 26 January, 2023 12:55 PM IST
परेड में आत्मनिर्भर भारत का दिखा दम

देशभर में आज 74 वां गणतंत्र दिवस बेहद ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में इंडिया गेट पर झंडा फहराया और देशवासियों को 74 वां गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी.

आपको बता दें कि इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह (republic day celebration) में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं. गणतंत्र दिवस पर देश के विभिन्न राज्य देश की आन-बान और शान की बेहतरीन झांकियां को दिखाते हैं. इन झांकियों की मदद से सभी राज्य अपने संस्कृति को दिखाने की कोशिश करते हैं. बताया जा रहा है कि इस बार के गणतंत्र दिवस पर कुल 23 झांकियां निकाली जाएंगी. जिसमें सबसे खास बात यह है कि देश में पहली बार परेड में नवनियुक्त अग्निवीर अपने कौशल की झांकियां के साथ शामिल हुए.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज सुबह परेड विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ, सुभाष चंद्र बोस गोल चक्कर, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले तक पहुंची.

परेड में पहली बार देश के अग्निवीर शामिल

पहली बार शामिल हुए परेड में अग्निवीर

गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार देश के अग्निवीर को शामिल किया गया है, जिसमें लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नाविकों की नौसेना टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया. बता दें कि इस टुकड़ी में 3 महिलाएं और 6 पुरूष अग्निवीर मौजूद रहे. परेड इतनी उत्साह और जोश से भरी रही कि परेड में आत्मनिर्भर भारत का दम दिखाई दिया.  

त्रिपुरा की झांकी

परेड में महिला सशक्तिकरण की झलक

गणतंत्र दिवस परेड में महिला सशक्तिकरण की झलक भी देखी गई. जिसमें कई राज्यों ने 'महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ पर्यटन और जैविक खेती पर आधारित बेहतरीन झांकियां निकाली जिसमें सबसे अच्छी त्रिपुरा की झांकी रही. त्रिपुरा की झांकी में महामुनि बुद्ध मंदिर को को बेहद खूबसूरत तरीके से दर्शाया गया. 

परेड में महिला सशक्तिकरण की झलक
English Summary: 74th Republic Day 2023 Parade Agniveer included in the parade for the first time, a glimpse of women empowerment
Published on: 26 January 2023, 01:00 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now