Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 26 July, 2022 4:45 PM IST
E-KYC in PM Kisan Yojana

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने वाले किसान भाइयों के लिए काम की खबर है. अगर आप ने अभी तक सरकार की इस योजना के लिए e-KYC केवाईसी प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है, तो आज ही करें, क्योंकि e-KYC करने की आखिरी तारीख नजदीक आ रही है.

इसके लिए सरकार ने योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर भी e-KYC की घोषणा कर दी है. आपको बता दें कि अगर देश के किसान भाई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त के 2 हजार रुपए को अपने खाते में प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको आखिरी तारीख से पहले e-KYC प्रक्रिया को पूरा करना होगा. अगर किसान इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करते हैं, तो वह पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त से वंचित हो सकते हैं.  

इस दिन है e-KYC कराने की आखिरी तारीख

किसानों के लिए पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी (E-KYC in PM Kisan Yojana) करवाने के लिए सिर्फ 6 दिन बाकी रह गए हैं. दरअसल, किसान 12वीं किस्त का लाभ उठाने के लिए 31 जुलाई 2022 तक ही e-KYC कर सकते हैं, इसलिए देश के किसान जल्द से जल्द अगली किस्त पाने के लिए योजना की e-KYC करवा लें. इस बात की जानकारी पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है कि किसानों के लिए e-KYC  करवाना अनिवार्य है. साइट पर यह भी लिखा है कि ''पीएम किसान योजना के लिए e-KYC करवाने की डेडलाइन को बढ़ाकर 31 जुलाई, 2022 कर दिया गया है.''

e-KYC प्रक्रिया को ऐसे करें पूरा (Complete the e-KYC process like this)

  • अगर किसी भी किसान भाई ने पीएम किसान योजना कीe-KYC को नहीं किया है, तो इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.

  • जहां आपको साइट के कॉर्नर सेक्शन में e-KYC के विकल्प पर क्लिक करना होगा.

  • इसके बाद आपको ओटीपी बेस्डe-KYC पर क्लिक कर अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा.

  • फिर आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा.

  •  इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, लेकिन ध्यान रहे कि आप वहीं नंबर को दर्ज करें, जो आपके आधार से लिंक हो.

  • इसके बाद आपके फोन पर एक ओटीपी आएगा. उस ओटीपी को दर्ज करने के बाद आपका e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

English Summary: 12th installment of PM Kisan Yojana, do it today, otherwise your installment will stop
Published on: 26 July 2022, 04:49 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now