भारत को कृषि प्रधान देश कहां जाता है और देश में कई फसलों की खेती की जाती है, जिसमें किसानों को सबसे अधिक जरुरत होती है ट्रैक्टर की जिसकी मदद से वह कम समय में अपनी खेती से जुड़े सभी कार्यों को खत्म कर सकें. ऐसे में किसान अगर इन टॉप 3 महिंद्रा ट्रैक्टर्स (Mahindra Tractors) के दमदार और भरोसेमंद मॉडल को अपनाते हैं तो अपने खेती की जुताई, बुवाई, ढुलाई सभी काम चुटकियों में खत्म कर सकते हैं.
आइए जानते हैं महिंद्रा ट्रैक्टर्स (Mahindra Tractors) के इन टॉप 3 मॉडल के बारे में विस्तार से-
1. महिंद्रा 475 DI XP PLUS (Mahindra 475 DI XP PLUS)
अगर आप महिंद्रा 475 DI XP Plus भी 45 ट्रैक्टर की खरीद कर रहे हैं तो यह मॉडल आपकी खेती के सभी कामों को कम समय में निपटाने की क्षमता रखता है. साथ ही यह ट्रैक्टर किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है, क्योंकि यह ट्रैक्टर बेहतर माइलेज देने के साथ मजबूत इंजन के लिए जाना जाता है और इसकी खासियत है-
-
इस ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर का इंजन दिया गया है, जो ज्यादा टॉर्क और बेहतर परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखता है.
-
महिंद्रा ट्रैक्टर के इस मॉडल में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स मिलता है और इसकी हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता करीब 1500 किलोग्राम है, जिससे कई तरह के कृषि उपकरणों को आसानी से चलाया जा सकता है.
कीमत- यह ट्रैक्टर आप लगभग 6.70 लाख से 7.10 लाख रुपये के बीच में खरीद सकते हैं.
2. महिंद्रा युवो 575 DI (Mahindra Yuvo 575 DI)
महिंद्रा युवो 575 DI ट्रैक्टर एक ऐसा मॉडल है, जो अपनी एडवांस तकनीक और मजबूत डिजाइन के लिए जाना जाता है और इसी वजह से यह ट्रैक्टर किसानों की पहली पसंद है और इसे अधिक मेंटेनेंस की जरुरत भी नहीं होती और यह खेती के हर काम में अच्छा प्रदर्शन करता है. ऐसे में किसान भाई इस मॉडल में यह फीचर पा सकते हैं-
-
महिंद्रा युवो 575 DI में किसानों को 45 एचपी का इंजन मिलेगा, जो ज्यादा टॉर्क के साथ बेहतर परफॉर्मेंस देगा.
-
इसके साथ ही इस मॉडल में 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर का एडवांस गियरबॉक्स मिलेगा और इसकी सहायता से किसान अपनी मर्जी के अनुसार स्पीड कम ज्यादा करके काम करना आसानी से कर सकते हैं.
कीमत- इस ट्रैक्टर की कीमत लगभग 7.20 लाख से 7.60 लाख रुपये के आसपास हो सकती है.
महिंद्रा 585 युवो टेक प्लस 4WD (Mahindra 585 Yuvo Tech+ 4WD)
किसानों के लिए महिंद्रा 585 युवो टेक प्लस 4WD एक दमदार ट्रैक्टर है, जो किसानों के भारी भरकम काम को आसानी से कर सकता है. ट्रैक्टर का यह मॉडल लिफ्टिंग क्षमता परफॉर्मेंस से जाना जाता है. किसान अगर महिंद्रा 585 युवो टेक प्लस 4WD की खरीद करते हैं, तो वह ढुलाई, कटाई, जुताई वाले काम इसका मदद से आसानी से खत्म कर सकते हैं और यह दमदार ट्रैक्टर अपनी खासियत की वजह से जाना जाता है-
-
महिंद्रा युवो टेक प्लस 585 (Mahindra Yuvo Tech+ 585 DI) 49 HP का एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है, जो 4-सिलेंडर ELS इंजन और 2000 kg की लिफ्टिंग क्षमता के लिए जाना जाता है.
-
किसान अगर इस ट्रैक्टर की खरीद करते हैं तो उन्हें इसमें एडवांस हाइड्रोलिक्स और मजबूत ट्रांसमिशन जैसे फीचर्स मिलेंगे.
कीमत- इसकी कीमत लगभग ₹7.74 - ₹8.45 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है.
लेखक: रवीना सिंह