Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी Escorts Kubota ने मनीष शर्मा को एग्री बिजनेस का प्रेसिडेंट नियुक्त किया, ट्रैक्टर और Agri Business की संभालेंगे जिम्मेदारी धान की फसल के लिए Dhanuka Agritech Limited ने पेश किया “Polin” फफूंदनाशी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 28 March, 2023 6:00 PM IST
गेहूं की गहनता पद्धति बुवाई यंत्र

आमतौर पर किसी भी फसल से अच्छा पैदावार पाने के लिए उसकी बीज की बुवाई सही तरीके से होनी चाहिए. अगर बीज अच्छे से नहीं बोएं गए होंगे तो फिर पैदावार 40-50 प्रतिशत तक प्रभावित हो सकता है.

मगर खेती-बाड़ी में बीज का कार्य करना किसानों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता है. बुवाई का कार्य काफी मुश्किल होता है. इसलिए तो आधुनिक दौर में इसके लिए कई मशीनें और कई तरीके अपनाएं जाते हैं. इन्हीं में से एक तरीका “गेहूं की गहनता पद्धति या गेहूं सघनता प्रणाली (System of Wheat Intensification, SWI)’’ भी है.

गेहूं सघनता प्रणाली क्या है?

SWI गेहूं की एक नवीन खेती की तकनीक है जिससे गेहूं की फसल से अच्छा उत्पादन मिलता है. इसमें बीज और पानी की उचित मात्रा, जैविक खाद का इस्तेमाल, खरपतवार एवं कीटों के नियंत्रण के लिए जैविक व यान्त्रिक तरीकों पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है.

इस नई प्रणाली का प्रमुख मकसद भूमि, जल, जैविक कृषि संसाधनों और सूर्य ऊर्जा का समुचित इस्तेमाल करते हुए अधिकतम पैदावार प्राप्त करना है. इस गेहूं की बुवाई तकनीक का किसान आसानी से इस्तेमाल कर सकें, इसके लिए पूसा ने एक कृषि यंत्र तैयार किया है. इस कृषि यंत्र के माध्यम से किसान गेहूं की बुवाई सघनता प्रणाली को अपनाकर आसानी से कर सकते हैं. पूसा ने इसे “गेहूं की गहनता पद्धति बुवाई यंत्र” नाम दिया है. ऐसे में चलिए इस कृषि यंत्र के बारे में अधिक जानकारी जानते हैं.  

गेहूं की गहनता पद्धति बुवाई यंत्र

उपयोगिता: गहनता पद्धति में गेहूं के बीज का सटीक बीज की बुवाई (2-3) बीज

ट्रैक्टर क्षमता: 45 एच. पी. ट्रेक्टर

कार्य दक्षता: 0.2-0.3 हेक्टेयर प्रति घंटा

ये भी पढ़ेंः गेहूं की बुवाई से पहले किसानों के काम आएगी ये जानकारी, मिलेगा फसल का बेहतर उत्पादन

लाभ: गेहूं की परंपरागत बुवाई पद्धति की तुलना में SWI पद्धति का मशीनीकरण उपयोगी है, इससे 40-50 प्रतिशत से अधिक बीज की बचत होती है.

English Summary: SWI method: Use this agricultural machine for accurate sowing of wheat seeds
Published on: 28 March 2023, 03:02 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now