Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 16 November, 2018 6:21 PM IST
By:

आज हम बात करेंगे सरकार द्वारा जल्द ही चलाई जाने वाली योजना के बारे में जिसमे सरकार किसानों को देगी  50 प्रतिशत सब्सिडी का तोहफा. जापानी तकनीक से तैयार यह सोलर स्पेयर मशीन सब्सिडी के बाद सिर्फ 2 हज़ार रुपये में मिलेगी.  नए साल से पहले  उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में  किसानों को यह सुविधा मिलेगी.  इस मशीन से किसानों को खेती करने में बहुत आसानी होगी और यह उनके लिए काफी फायदे का सौदा होगा.

कृषि कुम्भ मेला प्रदर्शनी

इस मशीन को किसानों ने कृषि कुम्भ मेले में लगी प्रदर्शनी में खूब पसंद किया. इसको देखने के लिए किसानों की काफी भीड़ भी देखने को मिली. इस मशीन के  लिए काफी अधिक मात्रा में लोगो ने रूचि ने दिखाई.

सोलर पैनल द्वारा संचालित

यह मशीन सोलर पैनल द्वारा रिचार्ज होगी, जिस से किसानों का काफी खर्च बचेगा और इस मशीन में भी कोई खर्च नहीं करना होगा. क्योंकि यह सूर्य की किरणों  द्वारा चलेगी.  इस मशीन में किसानों को एक साल की गारंटी मिलेगी. अगर यह मशीन में कोई दिक्कत निकलती है, तो किसान इसे  बदल भी  सकते है.

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

इसके लिए किसानों को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे. बड़ी संख्या में किसानों  ने इस सोलर स्पेयर  मशीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया.  इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन के समय 4 हज़ार रुपए जमा करवाने पड़े.  जब तक  पूरे दस्तावेज जमा नहीं करवाएंगे तब तक आप इस सब्सिडी का फायदा नहीं उठा सकते.  प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आपके खाते में 50 फीसदी सब्सिडी के 2 हज़ार रुपये आएंगे.   

जरूरी दस्तावेज

किसानों को जिस जगह से  वह मशीन खरीदनी है, उन्हें उसके  लिए  जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे. उनको अपना आधार कार्ड, बैंक खाते की पासबुक और पैन कार्ड आदि की फोटो कॉपी और अपनी पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों को कार्यालय में जमा करवाना होगा. 

ऐसी ही कई प्रकार की  ख़ास जानकारियों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर क्लिक करे : https://hindi.krishijagran.com/

मनीशा शर्मा, कृषि जागरण

English Summary: Government will soon give 50 percent subsidy on this machine
Published on: 16 November 2018, 06:23 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now