Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 4 November, 2026 4:13 PM IST
आंवला खाने के फायदे और स्टोर करने का तरीके जानें (Image Source-AI generate)

Amla Storage Tips: नवंबर के महीने की शुरुआत हो चुकी है और ठंड ने भी बस दस्तक दे दी है. ऐसे में लोगों के मन में बस यह सवाल रहता है कि इस मौसम में अपनी डाइट चार्ट में ऐसा क्या शामिल करें, जिससे सेहत भली-चंगी रहे. ऐसे में आपके लिए आंवला (Indian Gooseberry) एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, क्योंकि इसे पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स का एक बेहतरीन स्रोत भी माना जाता है, जो सेहत के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है.

आंवला को लंबे समय तक कैसे स्टोर करें?

आंवला को लंबे समय तक आप इन तरीकों से स्टोर कर सकते हैं, जो कुछ इस प्रकार है-

1. फ्रीजर में स्टोर करना 

अगर आप आंवला को लंबे समय तक स्टोर करने की सोच रहे हैं, तो फ्रीजर में स्टोर करना एक अच्छा विक्ल्प साबित हो सकता है. साथ ही फ्रीजर में स्टोर करने से पहले आंवला को साफ पानी से धोकर कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें. फिर आप इन्हें साबुत रख सकते हैं, छोटे टुकड़ों में काट सकते हैं या फिर कद्दूकस (grate) भी कर सकते हैं. इसके बाद, इन्हें एक Ziploc Bag या एयरटाइट कंटेनर में भरकर सीधे फ्रीजर में लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं.

2. अचार, मुरब्बा या कैंडी बनाना 

आंवले को सालों तक चलाने का यह सबसे पारंपरिक तरीका है. आप इसे सरसों के तेल, हींग और मसालों के साथ पकाकर Amla Pickle बना सकते हैं. यदि आपको मीठा पसंद है, तो इसे चीनी या गुड़ की चाशनी में पकाकर स्वादिष्ट मुरब्बा या फिर सुखाकर खट्टी-मीठी Amla Candy तैयार कर सकते हैं. यह विधि स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पाचन के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है और आंवला को सालों-साल सुरक्षित रखती है.

3. सुखाकर पाउडर बनाना 

अगर आपको चूरन खाने का अधिक शौक है तो आप आंवलों को अच्छी तरह धोकर उनके बीज (gutti) निकाल लें और उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर और इन टुकड़ों को एक सूती कपड़े या थाली पर फैलाकर 2 से 3 दिनों तक तेज धूप में पूरी तरह से सुखाकर और पीसकर बारीक पाउडर बनाकर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं. साथ ही इस पाउडर का सेवन स्वास्थ्य और बालों की देखभाल के लिए सबसे उत्तम माना जाता है.

आंवला खाने के क्या फायदे होते हैं?

अगर आप अपनी डाइट में आंवला को शामिल करते हैं, तो आप कई रोगों से छूटकारा पा सकते हैं इस प्रकार-

पाचन तंत्र को मजबूत:  आंवला सेवन करने से प्रचुर मात्रा में फाइबर की प्राप्ति मिलती है, जिससे कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है.

त्वचा और बालों के लिए लाभकारी: अगर आप भी त्वचा और बालों की झड़ने और डैंड्रफ की समस्या से परेशान है और त्वचा में कसाव और चमक नहीं है तो ऐसे में आपके लिए आंवला आपके लिए किसी रामबाण से कम नहीं, क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन-सी शरीर में कोलेजन (Collagen) बनाने में मदद करता है, जिससे इन परेशानियों का खात्मा होता है. 

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Winter Amla Health Benefits and Storage Tips
Published on: 04 November 2026, 04:18 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now