Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 22 July, 2020 11:37 PM IST

कोरोना के उपचार के लिए अभी तक किसी प्रकार की दवा नहीं बनी है. हालांकि शोध जारी है और समय-समय पर सकारात्मक खबरें भी मिल रही है. लेकिन अभी तक सभी बड़े डॉक्टर्स एवं विशेषज्ञों का यही कहना है कि बचाव के साथ-साथ भोजन में ऐसे पदार्थों को शामिल करें, जो सेहत के लिए इम्यून बूस्टर के समान है. इस आर्टिकल में हम आपको भारतीय घर में पाए जाने वाले इम्यून बूस्टर के बारे में बताएंगें.

खास है हल्दी का नींबू-पानी

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आपकी रसोई में मिलने वाली हल्दी फायदेमंद है. वैसे भी हल्दी को औषधीय गुणों का खजाना कहा जाता है. भारतीय भोजन तो वैसे भी हल्दी के बिना अपूर्ण है. विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना की बीमारी कमजोर लोगों को तेजी से अपनी चपेट में लेती है, ऐसे में शरीर को मजबूती प्रदान करने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की जरूरत है. हल्दी वाला नींबू-पानी इसी तरह का जादुई ट्रिक है, जो सीधे शरीर में मौजूद विषैले एवं अनचाहे तत्वों पर सर्जिकल स्ट्राइक करता है.

Read More:

Uprvunl Recruitment 2020: बिजली विभाग में निकली 12वीं से लेकर ग्रेजुएट वालों के लिए नौकरियां, ऐसे करें घर बैठे आवेदन

बनाने की विधि

सबसे पहले कच्ची खड़ी हल्दी के टुकड़े को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह थोड़े पानी में पीस लें. इसके बाद उसमें एक नींबू का रस मिलाते हुए नमक या शहद डालें. पानी के साथ इसका मिश्रण बनाकर पीने से लाभ होगा. इसके सेवन से जोड़ों के दर्द से भी आपको राहत मिलेगी. वहीं अगर आपको मोटापे की शिकायत है, तो इस हल्दी और नींबू के पानी से आपका वज़न भी कम होगा.

नोटः इस आर्टिकल को केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. अगर आप पहले से ही कोई दवाई खा रहे हैं या किसी बीमारी से ग्रसित हैं, तो एक बार अपने डॉक्टर से सुझाव जरूर लें.

English Summary: turmeric lemon water is beneficiary for health know more about health tips and benefits
Published on: 22 July 2020, 12:25 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now