गर्मी का मौसम शुरु हो चुका है और इस मौसम में सभी की रसोई में नींबू की एक अलग ही जगह होती है, क्योंकि इसका इस्तेमाल हम फेस पैक से लेकर एनर्जी ड्रिंक तक में करते हैं, जो सेहत के लिए और स्किन के लिए भी बेहद ही लाभकारी होता है, लेकिन इस मौसम में नींबू बेहद ही जल्दी काला पड़ने शुरु हो जाते हैं और खराब हो जाते हैं. इन आसान तरीकों से आप नींबू को बचा सकते हैं.
नींबू इन आसान तरीकों से करें स्टोरेज-
1. जिप लॉक बैग
गर्मी के मौसम में सबसे बड़ी समस्या आती है नींबू को एक हफ्ते तक ताजा रखना और यह सबसे बड़ा चैलेंज भी होता है, क्योंकि इस मौसम में बिना नींबू के सलाद से लेकर ड्रिंक तक में कोई स्वाद नहीं आता. ऐसे में आप नींबू को एयरटाइट बैग में डालकर हवा निकालकर फ्रिज में रखने से 3-4 हफ्ते तक ताजा रख सकते हैं.
2. पानी का जार
जब आप बाजार से नींबू लाते होंगे तो सबसे बड़ी समस्या आती होगी कि कैसे नींबू को खराब होने से बचाया जाए. ऐसे में अगर आप नींबू को ताजा रखना चाहते हैं, तो आप एक पानी के जार का उपयोग कर नींबू को काला पड़ने से बचा सकते हैं. यानी नींबू को पानी से भरे कांच के कंटेनर में डुबोकर फ्रिज में रखें. ऐसा करने से नींबू सख्त नहीं होंगे और ताजा रहेंगे.
3. तेल की मालिश
आप सभी ने तेल मालिश सुना होगा और देखा भी होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं यह सिर्फ बालों तक ही सीमित नहीं है. इस ट्रिक का इस्तेमाल नींबू को खराब होने से बचाने के लिए किया जाता है, क्योंकि अक्सर देखा जाता है तेज गर्मी पड़ने के कारण नींबू काले पड़ने के बाद बेहद ही जल्दी सड़ जाते हैं और इस्तेमाल करने लायक तक भी नहीं बचते. ऐसे में अगर आप नींबू पर थोड़ा सा सरसों का तेल या कोई भी तेल लगाकर रखते है तो नींबू महीनों तक ताजा रह सकते हैं.
4. कागज में लपेटकर करें स्टोर
अगर आप नींबू को सुखने और खराब होने से बचाना चाहते हैं तो आप ऐसे में आप एक अखबार के टुकड़े में अलग-अलग लपेटकर किसी ठंडे तापमान वाली जगह पर रखते हैं तो नींबू खराब होने से बच सकते हैं, क्योंकि कागज नमी को सोख लेता है और नींबू ताजे रहते हैं और फफूंदी लगने की भी संभावना भी नहीं रहती है, तो अगर आप नींबू को फ्रिज में रखना चाह रहे हैं तो किसी कागज में ही लपेटकर रख दें.
5. धूप और गर्मी जगह से रखें दूर
अगर आप नींबू को अधिक दिनों तक ताजा रखना चाहते हैं तो आप नींबू की रोजाना जांच करते रहे और साथ ही यह ध्यान रखे कि अगर कोई नींबू खराब हो जाता है तो उसको बाकी नींबू से दूर रख दें, ताकि दूसरे नींबू खराब न हो.
इसके अलावा, नींबू को कभी भी किचन की खिड़की पर या गैस स्टोव के पास न रखें. ऐसी जगह पर रखने से नींबू का स्वाद बदल जाता है और नींबू सुखना शुरु हो जाते हैं, तो ध्यान रहे ऐसी जगह में नींबू को रखें जहां ठंडक और हवा आती-जाती रहें.
लेखक: रवीना सिंह