Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 19 October, 2019 5:38 PM IST

आम सा दिखने वाला पालक सेहत के खजानों से भरा हुआ है. इसके सेवन से ना सिर्फ सुंदरता बढ़ती है बल्कि क्षमता, बल एवं बुद्धि को बढ़ाने वाला है. यही कारण है कि डॉक्टर भी किसी के अस्वस्थ होने पर हरी सब्जियों में पालक खाने की सलाह देते हैं. चलिये बताते हैं कि भारत के सभी भागों में प्राय आसानी से मिलने वाला पालक आपकी सेहत के लिये किस तरह गुणकारी है.

ऐसा होता है पालक का पौधाः

पालक की कई किस्में होती है. लेकिन आमतौर पर इसका पौधा लगभग एक से डेढ़ फुट ऊँचा होता है, जबकि इसके पत्ते चिकने और मोटे होते हैं. आमतौर पर शीत ऋतु में इस पौधे का उत्पादन होता है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में अन्य ऋतुओं में भी इसकी खेती होने लगी है.

पालक में है स्वास्थवर्धक तत्त्व:

पालक में कई तरह के स्वास्थर्वधक तत्व होते हैं जो आपकी सेहत के लिए बहुत आवश्यक है. इसमे पाया जाने वाला कैल्शियम आपकी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है. ढ़लती हुई उम्र के लोगों को हफ्ते में एक बार पालक जरूर खाना चाहिए. वहीं पालक में सोडियम, क्लोरीन, फास्फोरस और लोहा होता है.

गर्भवती महिलाओं के  लिए अच्छा है पालकः

लौह तत्व होने के कारण पालक गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है. ये महिलाओं में रक्त की कमी पूरी करता है. वहीं पालक इंसानों के शरीर के रक्त में स्थित रक्ताणुओं में रोग निरोधक क्षमता तथा रक्त में रक्तिमा (लालपन) को भी बढ़ाता है.

सभी बीमारियों से लड़ता है पालकः

पालक सभी तरह की कमजोरियों एवं बीमारियों से लड़ता है एवं निस्तेज, उत्साहहीनता, स्फूर्ति का अभाव, आलस्य, दुर्बलता, जठराग्नि की मंदता आदि को नहीं होने देता.

पित्त का रोग भी दूर करता है पालकः

जिन लोगों को पित्त की समस्या रहती है, उन्हें पालक का सेवन जरूर करना चाहिए. ये पित्त की तेजी को शांत करने के साथ ही पीलिया और खाँसी की समस्या को भी दूर करता है.

English Summary: Spinach is very good for your health know about more benefits
Published on: 19 October 2019, 05:39 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now