Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 15 December, 2018 6:08 PM IST
By:

सर्दी के मौसम में खुश्क हवाओं के चलने से हमारी त्वचा रूखी और फटने लगती है, इसीलिए ठंड के मौसम में सेहत के साथ-साथ त्वचा की देखभाल भी काफ़ी ज़रूरी है। लोग सर्दियों के मौसम में शरीर को बचाए रखने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं, लेकिन वह अपनी त्वचा पर ध्यान नहीं देते । इसीलिए आपकी त्वचा को बचाए रखने के लिए नारियल का तेल काफी ज्यादा असरकारक है। इसके इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा को काफी कोमल और खुबसूरत बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे नारियल का तेल आपके लिए फायदेमंद हैः

मॉशचाराइजरः सर्दियों में अपनी त्वचा को कोमल और मुलायम बनाए रखने के लिए रोजाना नहाने के बाद बॉडी पर मॉशचराइजर की जगह नारियल तेल की मालिश करें। यह तेल आपको सूरज की गर्मी से भी बचाता है क्योंकि सूरज की किरणों से हमारी त्वचा काली पड़ी जाती है।

कंडीशनरः नारियल का तेल हमारी त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी लाभकारी होता है. अगर आपको बालों को मुलायम और चमकदार बनाना है तो नारियल के तेल को गर्म करके अपने बालों की मालिश करें। इसके बाद अपने बालों को प्लास्टिक बैग या तौलिए से ढक लें।

लिप बामः सर्दी के मौसम में रात को सोने से पहले अपने होठों पर नारियल का तेल जरूर लगाए। आप दिन में लिप बाम की जगह पर नारियल का तेल भी लगा सकते है।

मेकअप रिमूवरः यदि आपको अपने मेकअप को छुड़ाना है तो नारियल का तेल इसके लिए सबसे सस्ता और आसान साधन है। नारियल के तेल से मेकअप साफ करने से आपकी स्किन से केमिकल पूरी तरह से साफ हो जाएगें और त्वचा भी मॉश्चराइज़ रहेगी।

डॉर्क स्पॉट से राहतः नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाने से चेहरे का रंग तो निखरता ही है साथ ही काले धब्बों से छुटकारा भी मिल जाता है। आप नारियल तेल और नींबू के रस के मिश्रण को काले पड़ चुके घुटनों पर लगाएं।

ग्लोः अगर आप सर्दियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो नारियल के तेल में ब्रोजर को मिक्स करवाकर लगाएं। इससे आपको अपनी सूखी त्वचा से राहत मिलेगी और आपकी त्वचा बेहतर रहेगी।

किशन अग्रवाल, कृषि जागरण

English Summary: Raise from Coconut Oil
Published on: 15 December 2018, 06:09 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now