Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 15 October, 2026 4:15 PM IST
कद्दू के बीजों में छिपे हैं बड़े फायदे (Image Source-AI generate)

आजकल की इस भागदौड़ की जिंदगी में लोगों के पास इतना समय ही नहीं होता है कि वह अपनी सेहत का ठीक से ख्याल रख सकें. इस दौरान हर किसी व्यक्ति के मन में बस यह सवाल आता है कि ऐसा क्या अपनी डाइट चार्ट में एड करें, जिसके सेवन से बिमारियां भी दूर रहे और शरीर भी स्वस्थ रहे. ऐसे में आपकी रोज की डाइट में ऐसी छोटी चीजें भी शामिल की जा सकती हैं, जो स्वाद और पोषण दोनों से भरपूर हो. कद्दू के बीज का सेवन आपके लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है.

कद्दू के बीज में कौन से पोषक तत्व पाएं जाते हैं?

अगर आप किसी सुपरफूड की तलाश में हैं, तो कद्दू के बीज आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं, जिसमें भरपूर मात्रा में प्लांट-बेस्ड प्रोटीन और फाइबर होता है और ओमेगा-3 और ओमेगा-6 जैसे पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड्स पाए जाते हैं. इसके अलावा, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाएं जाते हैं. अगर आप कद्दू के बीजों को सेवन में लाते हैं, तो आपका शरीर भी निरोग रहेगा.

कद्दू के बीज खाने के फायदे

  • कद्दू के बीज दिल की सेहत के बेहद ही लाभकारी माने जाते हैं, इसमें मौजूद मैग्नीशियम, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं, जिससे दिल की बीमारी होने का भी खतरा कम रहता है.

  • आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक में कमजोर इम्यूनिटी की परेशानी देखने को मिल जाती है. ऐसे में कद्दू के बीज का सेवन इम्यूनिटी मजबूत रखने में मदद करता है. इसमें मौजूद जिंक और आयरन की अच्छी मात्रा होने के कारण यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को बढ़ाते हैं.

  • त्वचा और बालों के झड़ने की समस्या आज के समय में इतनी अधिक हो गई है कि हर किसी को बस यह तलाश रहती है कि कैसे इस परेशानी से निपटा जाए. ऐसे में कद्द्दू से बीज का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है, जिसमें विटामिन 'ई' और जिंक की मौजूदगी होती है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है और त्वचा में चमक आती है.

कद्दू के बीज खाने के क्या तरीके है?

अगर आप कद्दू के बीजों को अपनी डाइट में शामिल करने की सोच रहे हैं, तो इन तरीकों से ही इन बीजों को अपनी रोजाना डाइट में शमिल करें-

  • आप इन्हें हल्का भूनकर बिना नमक या सेंधा नमक मिलाकर स्नैक्स की तरह सीधे खा सकते हैं.

  • आप कद्दू के बीज को अपनी सुबह की बनाना स्मूदी, प्रोटीन शेक या जूस में मिलाकर पी सकते हैं.

  • अगर आप नाश्ते में ओट्स, कॉर्नफ्लेक्स या दलिया खाते हैं तो इन बीजों को ऊपर इन्हें डालकर इन्हें खा सकते है.

  • आप इन बीजों का सेवन हरे सलाद, फ्रूट सलाद या गरमा-गरम सूप के ऊपर गार्निशिंग के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

जरुरी नोट- अगर आप गर्भवती है या फिर किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो बिना डॉक्टर की सलाह के इन बीजों का सेवन ना करें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Pumpkin Seeds Health Benefits and How to Eat
Published on: 15 October 2026, 04:19 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now