गर्मी के मौसम में बाजारों में कई तरह के मौसमी फल आते हैं और इन मौसमी फल के अनेक फायदे होते है. ऐसे ही मौसमी फल आलू बुखारा Alubukhara/Plum इसका सेवन सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है, क्य़ोंकि इसमें फाइबर , एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिजों से भरपूर मात्रा में पाएं जाते हैं, जिससे शरीर को पाचन सुधारने, वजन नियंत्रित करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने और हृदय को स्वस्थ रखने में अत्यधिक फायदा होता है.
आइए आगे इस लेख में जानें आलूबुखारा के सेवन के 5 चमत्कारी फायदे-
1. पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त
अगर आपको पाचन की समस्या है तो आलूबुखारा का सेवन आपकी समस्या का निवार्ण कर सकता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. इसका सेवन कब्ज की समस्या को कम करने और पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है. सूखा आलूबुखारा (Prunes) विशेष रूप से पाचन के लिए लाभकारी माना जाता है.
2. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
कई लोग रोग प्रतिरोधक समस्या से जूझ रहे होते हैं और उनके मन में यह सवाल होता है कि किस फल का सेवन करें जिससे सेहत भी स्वस्थ रहे और इस समस्या से भी निजात मिल जाए. ऐसे में आलूबुखारा का सेवन किसी औषधी से कम नहीं. इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं. नियमित सेवन से मौसमी संक्रमणों से बचाव में मदद मिल सकती है.
3. वजन घटाने वालों के लिए फायदेमंद
यदि आप वजन नियंत्रित करना चाहते हैं तो आलूबुखारा आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार खाने की इच्छा कम होती है. यानी की आपको मोटापा कम करने के लिए महंगी दवाई खाने की कोई जरुरत नहीं. इस फल के सेवन से ही वजन कम होना शुरु हो जाएगा.
4. दिल को रखता है स्वस्थ
आजकल हृदय रोग अधिकतर लोगों में देखने को मिल जाता है. ऐसे में अगर यह लोग आलूबुखारा का सेवन करें तो इस फल में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो रक्तचाप को संतुलित रखने में मदद करते हैं. इसके नियमित सेवन से हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है.
5. हड्डियों को बनाता है मजबूत
अगर आप हड्डियों के दर्द जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो. ऐसे में आलूबुखारा हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी साबित हो सकता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व कैल्शियम के बेहतर अवशोषण में मदद करते हैं, जिससे हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं.
सेवन करते समय रखें सावधानी
हालांकि आलूबुखारा सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका अत्यधिक सेवन कुछ लोगों में पेट फूलने या दस्त जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है. इसलिए इसे संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए. मधुमेह या किसी विशेष स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित लोगों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार इसका सेवन करना चाहिए.
लेखक: रवीना सिंह