Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 16 January, 2021 5:18 PM IST
मूंगफली है प्रोटीन का खजाना

सर्दियों के मौसम में मूंगफली  खाना किसे नहीं पसंद. भारत में तो आम तौर पर मूंगफली  को सर्दियों का आहार ही माना जाता है. ठंड के मौसम में इसका सेवन इसलिए किया जाता है, क्योंकि इससे शरीर को गर्मी मिलती है. लेकिन क्या आपको मालूम है कि सर्दियों के मौसम में धूप सेंकते हुए मूंगफली खाना सिर्फ स्वाद या शरीर को गर्मी प्रदान करने भर नहीं है, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है. चलिए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं.

प्रोटीन से भरपूर (Rich in protein)

कमोजर लोगों के लिए मूंगफली का सेवन बहुत फायदेमंद है. विशेषज्ञों की माने तो सिर्फ 100 ग्राम मूंगफली से ही आपको 25.8 ग्राम तक का प्रोटीन मिल सकता है. शरीर को ऊर्जावान रहने के लिए जितनी प्रोटीन की जरूरत पड़ती है.

वजन कम करने में सहायक (Aids in weight loss)

लोगों के मन में एक गलत धारणा है कि मूंगफली में बहुत अधिक फैट होता है, इसलिए जिन लोगों को मोटापे की शिकायत है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए. दरअसल ऐसा बिलकुल नहीं है. डॉक्टरों की माने वजन घटाने में ये सहायक है, नियंत्रित मात्रा में इसे खाने पर शरीर को लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता और इस तरह आपकी बॉडी अपने आप कैलोरी बर्न कर लेती है.

दिल के लिए फायदेमंद (Beneficial for heart)

दिल के रोगियों के लिए मूंगफली फायदेमंद है, ये खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक है. शरीर में रक्त के संचार को सही करते हुए ये हृदय रोगों को बड़े खतरे से बचाती है.

शुगर रोगियों के लिए फायदेमंद (Beneficial for sugar patients)

मूंगफली को एक लो ग्लाइसेमिक भोजन माना जाता है. इसलिए इसका सेवन मधुमेह के रोगी आसानी से कर सकते हैं. डायबिटिक के मरीज थोड़े मात्रा में इसे भोजन में शामिल कर अपने रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) को नियंत्रित रख सकते हैं.  

English Summary: Peanuts is very good for Nutrition know more about health care and health Facts Benefits
Published on: 16 January 2021, 05:22 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now