Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Union Budget 2026-27: बजट की थाली सजी रही, किसान फिर भूखा ही लौटा! Union Budget 2026-27: बजट में किसानों को क्या मिला, जानिए बड़े ऐलान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 3 February, 2026 2:07 PM IST
मूंगफली का छिलके किसानों और गृहिणियों के लिए वरदान (Image Source-AI generate)

ठंड के मौसम में लोग मूंगफली को बेहद ही चाव के साथ खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है इसके बचे छिलकों का क्या हो सकता है? क्योंकि अधिकतर लोग इन्हें बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि मूंगफली के ये छोटे-छोटे छिलकों में नैचुरल फाइबर, मिनरल्स और ऐसे कई प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधों, स्किन, बालों और यहां तक कि घर के कचरे को मैनेज करने में भी बेहद काम आते हैं, तो आइए आगे जानें इसके छिलकों को उपयोग किस प्रकार कर सकते हैं.

पौधों के लिए बेहतरीन ऑर्गेनिक खाद

मूंगफली के छिलकों का उपयोग खाद के रुप में भी किया जा सकता है. इसके छिलकों को धूप में अच्छी तरह सुखाकर मिक्सी में पीस लें और पाउडर बना लें और इस पाउडर का छिड़काव पौधों की मिट्टी में करें, जिससे गमले की मिट्टी उपजाऊ रहती है और मिट्टी में भी नमी बनी रहती है साथ ही इसके उपयोग से पौधों की जड़े भी मजबूत होती है और पौधा तेजी से बढ़ता है.

किचन कचरे की बदबू से मिलता है छुटकारा

अक्सर सबके घरों में किचन का गीला कचरा जल्दी सड़ जाता और तेज बदबू भी देना शुरु कर देता है. ऐसे में इस परेशानी से निकलने के लिए मूंगफली के छिलकों का पाउडर बहुत काम आता है. आप किचन वेस्ट में थोड़ा सा यह पाउडर मिला दें तो इससे नमी सोख ली जाती है और कचरा सूखा रहता है, बदबू कम होती है.

स्किन के लिए नेचुरल फेस पैक

मूंगफली को स्किन के लिए भी बेहद ही लाभकारी माना जाता है खासकर मूंगफली के सूखे और पीसे हुए छिलकों के पाउडर को जिसका उपयोग नेचुरल फेस पैक के लिए किया जाता है, जिसको बनाने के लिए मूंगफली के पीसे हुए पाउडर में दही या शहद में मिलाकर फेस पैक तैयार कर आप इसका इस्तेमाल कर सकते है, जिससे डेड स्किन हटाने में मदद मिलती है और चेहरे को साफ और ग्लो करना शुरु हो जाता है.

बालों के लिए लाभकारी

अगर आपके बाल बेजान कमजोर है या ज्यादा झड़ते हैं, तो मूंगफली के छिलकों का पाउडर आपके लिए किसी रामबाड़ से कम नहीं हो सकता है. इसे अगर आप दही या शहद में मिलाकर हेयर पैक बनाकर कुछ देर बालों में लगाकर रखते हैं, तो इससे आपके बालों से जुड़ी सभी समस्याओं का खात्मा हो सकता है बिना ज्यादा पैसे खर्च किए और यह पूरी तरह प्राकृतिक तरीका है, जिसमें किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता.

फटी एड़ियों की समस्या से दिलाता है छुटकारा

सर्दियों को मौसम की शुरुआत होते ही लोगों की एड़िया फटनी शुरु हो जाती है और ऐसे में सभी लोग महंगी क्रीम का इस्तेमाल करना शुरु कर देते हैं, लेकिन इसका असर धीरे-धीरे होना शुरु होता है. ऐसे में सवाल यह होता है कि महंगी क्रीम हर कोई नहीं लें सकता है. ऐसे में जवाब है मूंगफली के छिलकों का पाउडर जिसमें थोड़ा पानी मिलाकर पाउडर को थोड़ा गाड़ा कर लें और रात में सोने से पहले एड़ियों पर लगाएं. कुछ दिनों के इस्तेमाल से रूखी और फटी त्वचा नरम होना शुरु हो जाएंगी.

क्राफ्ट और सजावट में भी उपयोगी

मूंगफली के छिलकों का इस्तेमाल क्राफ्ट और सजावट के लिए भी किया जा सकता है, जिससे छोटे-छोटे दीये, सजावटी सामान और हैंडमेड क्राफ्ट भी बनाए जा सकते हैं. बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट्स, घर की सजावट या गिफ्ट आइटम्स में इनका इस्तेमाल किया जा सकता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Peanut shells boon for farmers and housewives learn about its great benefits
Published on: 03 February 2026, 02:11 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now