Success Story: रासायनिक खेती का खर्च घटाकर जैविक खेती की ओर बढ़े वीरेंद्र सिंह, जायडेक्स की जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से गेहूं की खेती में मिला फायदा बिहार में बदलेगी बागवानी की तस्वीर! वैज्ञानिकों ने उगाया एवोकाडो, ₹1500 किलो तक बिकता है फल Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 7 September, 2026 5:06 PM IST
मानसून के मौसम में प्याज कैसे करें स्टोर जानें (Image Source-AI generate)

भारतीय रसोई में प्याज का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है, चाहे आलू के पराठे हो या फिर पनीर की सब्जी हर व्यंजन में प्याज की एक अपनी ही अलग जगह है. इसके बिना हर सब्जी को अधूरा समझा जाता है और इस मानसून के सीजन में प्याज की कीमत आसमान को छू लेती है, जिसके कारण लोग प्याज को खरीद कर स्टोर करने की सोचते हैं, लेकिन सही स्टोज न पता होने की वजह से प्याज बेहद जल्दी गलना शुरु हो जाती है. अगर आप भी इस समस्या से जुझ रहे हैं, तो आगे इस आर्टिकल में पढ़ें प्याज को स्टोरेज करने की सही तरीका.

मानसून में प्याज को गलने से कैसे बचाएं?

बरसात के मौसमस में प्याज को सही तरीके स्टोर करने रखना बेहद ही जरुरी होता है, क्योंकि इस नमी वाले मौसम में प्याज में बेहद जल्द फफूंदी लगना शुरु हो जाती है, जिसके कारण प्याज बेहद ही जल्द सड़ना शुरु हो जाती है. ऐसे में लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है. ऐसे में इन आसान टिप्स की मदद से प्याज को खराब होने से बचाया जा सकता है-

सूखी और हवादार जगह पर ही स्टोर करें

अक्सर लोग बाजार से प्याज को भारी मात्रा में खरीद कर सब्जियों में मिक्स कर एक साथ स्टोर करके रख देते है, जो  बिल्कुल ही प्याज को स्टोर करने का गलत तरीका माना जाता है, जिससे प्याज बेहद ही जल्दी खराब होना शुरु हो जाती है. ऐसे में आप इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें की प्याज को अलग सूखी और हवादार जगह पर ही स्टोर करें जैसे- जूट के बोरे, बांस की टोकरी में आसानी से प्याज को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है.

(Image Source-AI generate)

प्याज को फ्रिज में स्टोर करने से बचें

हर किसी के घर में फ्रिज होना एक आम बात है, लेकिन ऐसे कहीं लोग है, जिन्हें शायद यह नहीं पता की किस सब्जी को फ्रिज में स्टोरेज करना सही होता है. यानी की कुछ लोग बाजार से प्याज खरीद कर लाते हैं और फ्रिज में स्टोर कर देते हैं और जिसके कारण प्याज में नमी आ जाती है और खराब होना शुरु हो जाती है. अगर आप आप फ्रिज  में प्याज को रखना चाहते हैं, तो आप कटे हुए प्याज को एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में रख सकते हैं .

भीगे हुए प्याज को कैसे स्टोर करें?

बारिश के मौसम में हमेशा बाजारों में प्याज भीगा मिलना आम बात है और ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल आता है कि इन प्याज को कैसे स्टोरेज करें, तो ऐसी परेशानी का समाधान है धूप यानी की भीगी हुई प्याज को धूप में अच्छे सुखा लें जब तक उनकी अंदर की नमी खत्म न हो जाए औरस इसके बाद प्याज को सुखने के बाद आप प्लास्टिक बैग में भी प्याज को स्टोर करके रख सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Onion Storage Tips Monsoon Season Easy Ways to Store Onions
Published on: 07 September 2026, 05:14 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now