Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 10 November, 2026 5:06 PM IST
घर में बार-बार दिख रही हैं मकड़ियां? इन आसान घरेलू उपायों से दूर करें जालों की समस्या (Image Source-AI generate)

अगर आप भी मकड़ी से जालों से परेशान है और घर के कोने-कोने को साफ करते-करते परेशान हो गए है, तो अब आपकी परेशानी खत्म, क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि घरों में मकड़ी छत, दीवारों और खिड़कियों के कोनों में बार-बार जाले बुन देती है और यह परेशानी खासकर घरों के स्टोर रुम में बाथरूम, बालकनी और ऐसी जगहों पर जहां लोगों का आना-जाना कम होता है, वहां मकड़ियां आसानी से अपना जाल बना लेती हैं, जिसकों जड़ से खत्म करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में कई लोग दवाई का भी छिड़काव करते हैं, लेकिन उसका भी कोई असर नहीं होता है, लेकिन आज हम इस लेख में आपको मकड़ी के जालों से निजात पाने के आसान तरीकों के बारे में जानकारी देंगे जो आपके लिए काफी सहायक साबित हो सकते हैं.

घर में मकड़ियां आने की क्या है वजह?

अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर साफ-सुथरे घर में भी मकड़ियां कहां से आ जाती हैं? दरअसल, मकड़ियां घर के उन हिस्सों को पसंद करती हैं जहां उन्हें छिपने की जगह और छोटे कीड़े-मकोड़े आसानी से मिल जाते हैं. घर की खिड़कियों, दरवाजों के आसपास बनी छोटी दरारें, रोशनदान और वेंटिलेशन के रास्ते से भी मकड़ियां अंदर आ सकती हैं.

घर पर कैसे बनाएं मकड़ियों को दूर रखने वाला स्प्रे?

अगर आप मकड़ियों को घर से दूर रखने के लिए घरेलू तरीका अपनाना चाहते हैं, तो तंबाकू, नींबू और नारियल तेल से तैयार किए जाने वाले एक मिश्रण के बारे में भी बताया जाता है. ऐसे में स्प्रे बनाने के लिए इन सामग्री को इकट्ठा कर लें-

  • तंबाकू का एक पत्ता या थोड़ी मात्रा में तंबाकू

  • एक कटोरी पानी

  • एक नींबू

  • आधा चम्मच नारियल तेल

  • एक खाली स्प्रे बोतल

स्प्रे बनाने का तरीका:

  • सबसे पहले एक कटोरी पानी लें और उसमें तंबाकू का एक पत्ता या थोड़ी मात्रा में तंबाकू डाल दें.

  • इस मिश्रण को करीब 5 से 6 घंटे तक भिगोकर रखें, ताकि तंबाकू का अर्क पानी में मिल सके.

  • इसके बाद इसमें एक नींबू का रस मिला दें. वीडियो में नींबू की जगह सिरका इस्तेमाल करने का विकल्प भी बताया गया है.

  • अब तैयार मिश्रण को छान लें, ताकि उसमें तंबाकू के पत्ते या अन्य कण न रहें.

  • इसके बाद इसमें लगभग आधा चम्मच नारियल तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें.

  • आखिर में इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भर लें.

इस तरह आपका घरेलू स्प्रे तैयार हो जाएगा. हालांकि, ध्यान रखें कि यह घरेलू नुस्खा मकड़ियों को भगाने में प्रभावी होने का वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित तरीका नहीं है. तंबाकू में मौजूद निकोटीन जहरीला हो सकता है, इसलिए इस मिश्रण का इस्तेमाल घर में करना सुरक्षित विकल्प नहीं माना जा सकता. खासकर बच्चों, पालतू जानवरों और खाद्य पदार्थों के आसपास इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें.

क्या मकड़ियों को हमेशा के लिए घर से भगाया जा सकता है?

मकड़ियों को हमेशा के लिए घर से पूरी तरह खत्म करने की गारंटी किसी घरेलू स्प्रे से नहीं दी जा सकती. हालांकि, नियमित सफाई, दरारों को बंद करना, खिड़कियों पर जाली लगाना और घर में कीड़े-मकोड़ों को नियंत्रित करना उनकी वापसी की संभावना को काफी हद तक कम कर सकता है. अगर घर में बार-बार बहुत ज्यादा मकड़ियां दिखाई दे रही हैं या उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है, तो किसी प्रशिक्षित पेस्ट कंट्रोल विशेषज्ञ की मदद लेना बेहतर होगा. 

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Natural Spider Repellent Spray to Remove Spiders and cobwebs at home
Published on: 10 November 2026, 05:11 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now