सर्दी का मौसम शुरु होते ही कई लोगों को बाल झड़ने की परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में कई लोग तेल और शैम्पू बदलते रहते हैं, लेकिन फिर भी उनके बालों की झड़ने की समस्या खत्म नहीं होती है, बल्कि और बढ़ जाती है. इस परेशानी को लोग अधिकतर वह झेलते हैं, जिनकों यह बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता है कि किस मौसम में कौनसा तेल हेयर में अप्लाई करें, क्योंकि सर्दियों के मौसम में स्कैल्प में रूखापन, खुजली और फ्रिजीनेस की समस्या होती है, जिससे बाल झड़ना लाजमी है. इसी के चलते आइए आगे जानते हैं कि कौन से तेल का उपयोग सही रहेगा.
सर्दियों में बालों में कौनसा तेल लगाना चाहिए?
देशभर में सर्दी दस्तक दे चुकी है और इस मौसम के शुरु होते ही लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस दौरान कई लोगों को बालों के झड़ने की समस्या की सामना करना पड़ता है. यानी की इस मौसम में बालों और स्कैल्प में रूखापन, खुजली और फ्रिजीनेस की समस्या होना शुरु हो जाती है और साथ ही बाल उलझे हुए नजर आने लगते हैं. ऐसे में बालों की परेशानी को देखते हुए अधिकतर घरों में तेल लगाने की सलाह दी जाती है और कई लोग सरसों का तेल लगाते हैं, तो कई नारियल का तेल लगाते हैं, लेकिन ऐसे में बड़ा सवाल यह आता है कि कौनसा तेल बालों को स्वस्थ रखेगा. चलिए आगे की कड़ी में जानते हैं.
सरसों और नारियल तेल में कौन सा है बेहतर?
अगर दोनों तेलों की तुलना की जाए तो बालों के अंदर तक पहुंचने और प्रोटीन की कमी को कम करने के मामले में नारियल तेल के पक्ष में बेहतर वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद हैं. खासकर उन लोगों के लिए नारियल तेल एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जिनके बाल रूखे, कमजोर और डैमेज हैं.
वहीं, सरसों का तेल उन लोगों के लिए एक विकल्प हो सकता है, जिन्हें इससे मालिश करना पसंद है और जिनकी त्वचा इसे आसानी से सहन कर लेती है. लेकिन इसे डैंड्रफ या स्कैल्प इंफेक्शन का इलाज नहीं समझना चाहिए.
बालों की समस्या के हिसाब से कैसे करें तेल का चुनाव?
हर व्यक्ति के बालों और स्कैल्प की जरूरत अलग होती है. इसलिए सिर्फ मौसम देखकर तेल चुनना सही नहीं है.
-
बाल ज्यादा रूखे और बेजान हैं: अगर आपके बालों की लंबाई रूखी है और उनमें टूटने की समस्या है, तो बाल धोने से पहले थोड़ी मात्रा में नारियल तेल लगाएं. इससे बालों को होने वाला प्रोटीन नुकसान कम करने में मदद मिल सकती है.
-
स्कैल्प में रूखापन है: अगर सिर की त्वचा सूखी महसूस होती है, तो अपनी त्वचा के अनुसार हल्के और अनुकूल तेल का इस्तेमाल करें. सरसों का तेल लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
-
बाल ऑयली हैं: अगर आपकी स्कैल्प पहले से ऑयली रहती है, तो सिर की त्वचा पर ज्यादा तेल लगाने से बचें. बालों के सिरों पर कंडीशनर का इस्तेमाल करना पर्याप्त हो सकता है.
-
स्कैल्प में खुजली और डैंड्रफ है: अगर लगातार खुजली, पपड़ी या लालिमा की समस्या है, तो केवल तेल लगाकर इसे ठीक करने की कोशिश न करें. जरूरत पड़ने पर त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें.
सर्दियों में बालों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
-
बालों को बहुत गर्म पानी से धोने से बचें.
-
बालों के प्रकार के अनुसार माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें.
-
हर बार शैंपू करने के बाद कंडीशनर लगाएं.
-
गीले बालों को जोर से न रगड़ें.
-
बालों में जरूरत से ज्यादा तेल लगाने से बचें.
-
स्कैल्प में जलन होने पर तेल का इस्तेमाल बंद कर दें.
-
संतुलित आहार लें और पर्याप्त पानी पिएं.
लेखक: रवीना सिंह