Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 17 January, 2019 5:10 PM IST

दूध एक ऐसा तरल पदार्थ है जिसका सेवन हम सभी ने कभी न कभी किया है और कुछ लोग तो इसका सेवन दिन में दो या इससे अधिक बार भी करते हैं परंतु क्या आप जानते हैं कि यदि आपको बलगम या वात की समस्या है तो दूध आपके लिए नहीं है, क्योंकि जिसे बलगम की शिकायत है, दूध उसके शरीर में बलगम की मात्रा को बढ़ा देता है.

यह भी पढ़ें - 300 रूपये लीटर है इस पशु के दूध की कीमत

आज हम आपको दूध के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताएंगे

किस समय करें दूध का सेवन

दूध का सेवन अधिकतर लोग दिन के समय करते हैं परंतु दूध पीने का सही समय सुबह और रात का है. दूध का सुबह नाश्ते के साथ और रात में सोने से पहले सेवन करना हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है.

दूध,दही,लस्सी,छाछ का न करें सेवन

दूध या इससे बनने वाले उत्पादों जैसे - दही, लस्सी, छाछ आदि का सेवन उन लोगों के लिए बेहद खतरनाक है जो बलगम या इससे संबंधित बिमारियों की चपेट में हैं. यदि आप बलगम से परेशान हैं और हर प्रकार की दवाइयां या उपचार कर रहे हैं और साथ में दूध भी पी रहे हैं तो यकीन मानें आपको कभी भी आराम नहीं आ पाएगा.

यह भी पढ़ें - 9700 लीटर दूध देती है यह गाय, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

सिर्फ गर्म दूध करेगा असर

यदि आप दूध को ठंडा या सादा ही पी रहे हैं तो ये जान लें कि इससे आपको न तो पोषण मिलेगा और न ही ताकत. क्योंकि चाहे आयुर्वेद हो या आधुनिक डॉक्टर, सभी का यही कहना है कि दूध को हमेशा गर्म ही पीना चाहिए. गर्म दूध पीने से शरीर को दूध के सभी गुण मिलते हैं.

English Summary: Mucus patient should not drink milk
Published on: 17 January 2019, 05:14 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now