Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 23 November, 2026 4:37 PM IST
सर्दियों में खूब खाते हैं मेथी के पराठे और सब्जी? ज्यादा सेवन से हो सकती हैं ये 5 परेशानियां (Image Source-AI generate)

सर्दियों का मौसम आते ही सभी के घरों में मेथी का साग, मेथी के पराठे बहुत बनाएं जाते हैं. यहीं कारण होता है कि बाजारों में इसकी बिक्री अधिक बढ़ जाती है और साथ ही मेथी से बने व्यंजन लोग बड़े ही चाव से खाते हैं, लेकिन शायद कुछ लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि मेथी के सेवन करने से क्या-क्या फायदे होते हैं और क्या-क्या नुकसान. चलिए आगे जानते हैं मेथी खाने के क्या लाभ हैं, एक दिन में कितनी मात्रा सुरक्षित मानी जाती है और ज्यादा खाने से शरीर को कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं. 

सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है मेथी?

मेथी को पोषक तत्वों से भरपूर हरी सब्जियों में गिना जाता है. इसमें फाइबर, आयरन और अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यही वजह है कि सर्दियों में इसे डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह दी जाती है. मेथी में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखने और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है. इसके अलावा, मेथी के दानों में भी कई उपयोगी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरुरी होते हैं. 

एक दिन में कितनी मेथी खाना है सही?

अगर आप मेथी का सेवन करना चाहते हैं तो इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें कि मेथी का सेवन जितना लाभकारी हो सकता है, तो उतना ही नुकसानदायक भी यानी की मेथी का सेवन करते समय मात्रा का अधिक ध्यान रखना होता है. ऐसे में आप एक दिन में एक कटोरी पकी हुई मेथी की सब्जी खाना सामान्य तौर पर पर्याप्त हो सकता है. 

ज्यादा मेथी खाने से क्या नुकसान होते हैं?

अगर आप मेथी का सेवन करते हैं तो इस बात के अच्छे से समझ लीजिए की मेथी का अधिक मात्रा में सेवन शरीर के लिए काफी नुकसानदायक भी साबित हो सकता है. इस प्रकार-

  • पेट में गैस और सूजन की समस्या

  • दस्त और पेट में ऐंठन

  • ब्लड शुगर का स्तर कम होना

  • त्वचा पर एलर्जी और खुजली

  • चक्कर आना और कमजोरी महसूस होना

मेथी का सेवन करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

मेथी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसे जितना चाहें उतना खाया जाए. सर्दियों में मेथी की सब्जी, साग और पराठे का आनंद जरूर लें, लेकिन संतुलित मात्रा में. अगर आप मेथी के दानों का नियमित सेवन करते हैं, तो उनकी मात्रा का ध्यान रखें. डायबिटीज के मरीज, नियमित दवाएं लेने वाले और मेथी से एलर्जी की समस्या वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. गर्भवती महिलाओं को भी मेथी के दानों की अधिक या औषधीय मात्रा लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Methi Benefits and Side Effects health Problems of Eating too much Fenugreek
Published on: 23 November 2026, 04:42 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now