Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 7 October, 2026 12:47 PM IST
आलू को अंकुरित होने से बचाने के लिए ऐसे करें स्टोर (Image Source-AI generate)

देश के कई इलाकों में नमी वाला मौसम हो रहा है और ऐसे में रसोई में रखी सब्जियों को अधिक नुकसान होता है. खासकर आलू जिसका इस्तेमाल भारतीय रसोई में बड़े पैमाने पर किया जाता है. सबुह के नाश्ते में आलू के पराठे तो शाम में आलू का रायता इस सब्जी से कई व्यंजन बनाएं जाते हैं, लेकिन कई बार महिलाएं आलू की खरीद अधिक मात्रा में कर लेती है और स्टोर सही से नहीं करती है, जिसके बाद आलू बेहद ही जल्दी अंकुर होकर खराब होना शुरु हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप आलू को लंबे समय तक स्टोर करके रखना चाहते हैं, तो जानें स्टोर करने के सही तरीके.

आलू को अंकुरित होने से बचाने के लिए ऐसे करें स्टोर-

हवादार बर्तन या थैली का उपयोग करें

अगर आप अपने घर की रसोई में आलू को स्टोर कर रही है, तो इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें कि आलू को हमेशा हवादार (Breathable) कंटेनर जैसे जूट के बोरे, पेपर बैग या जालीदार (Mesh) टोकरी में ही स्टोर करें. साथ ही आलू को स्टोर करते समय आप प्लास्टिक की थैली या बंद डिब्बे का उपयोग नहीं करें, क्योंकि इससे आलू में नमी जाती है और आलू सड़ना शुरु हो जाते हैं. 

ठंडी और अंधेरी जगह पर करें स्टोर

अक्सर देखा जाता है कि लोग बाजारों से आलू की खरीद कर उनको रसोई में ऐसे ही टोकरी में अन्य सब्जी के साथ रख देते हैं, जिससे आलू में नमी आ जाती है और आलू खराब होना शुरु हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप आलू स्टोर कर रहे हैं, तो आलू को हमेशा किसी ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह जैसे पैंट्री या स्टोररूम में ही स्टोर करें और तापमान 4°C से 10°C के बीच ही रखें ताकि आलू खराब ना हो सकें.

वहीं. आलू को सीधी धूप या तेज रोशनी से बचाएं, क्योंकि रोशनी से इनमें हरापन और अंकुर निकलने लगते हैं और खराब होना शुरु हो जाते हैं.

प्याज और आलू को अलग-अलग रखें

आलू और प्याज को एक ही टोकरी या कंटेनर में रखना भी एक आम गलती है. दोनों को अलग-अलग जगह रखना बेहतर होता है, क्योंकि एक साथ रखने पर उनके आसपास नमी और गैसों का प्रभाव स्टोरेज पर पड़ सकता है. अगर घर में आलू और प्याज दोनों ज्यादा मात्रा में रखे जाते हैं, तो उनके लिए अलग-अलग हवादार स्थान चुनें.

आलू को कब खाएं और कब फेंक दें?

अधिकतर घरों में देखा जाता है कि काफी लोग अंकुरित और हरे आलू का सेवन कर लेते हैं, जो बिल्कुल ही सही नहीं माना जाता है. ऐसे में आप सुरक्षित आलू की पहचान कर सकते हैं. यदि आलू अंदर से सख्त है, उस पर छोटे-छोटे अंकुर हैं और वह हरा या सिकुड़ा हुआ नहीं है, तो आप उसके अंकुर वाले हिस्से (आंखों) और हरे भाग को बहुत गहराई से काटकर हटाकर, छिलका उतारकर आप इसका उपयोग कर सकते है. वहीं अगर आलू में गंध आ रही है और अधिक मात्रा में अंकुर निकल गए है तो इनका सेवन करने से बचें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Kitchen Storage Tips Prevent Potatoes from Sprouting keep Potatoes Fresh for Months
Published on: 07 October 2026, 12:55 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now