Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 23 March, 2020 7:07 PM IST

कोरोना जिस तरह तेज़ी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है, ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति और ध्यान देने की जरूरत है. विशेषज्ञों की मानें तो अगर आपका इम्युनिटी सिस्टम यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत है, तो कोरोना से आप काफी हद तक बचे रह सकते हैं. साथ ही अगर आप किसी तरह संक्रमित भी हो जाते हैं, तो कोरोना वायरस (coronavirus) आपको ख़ासा नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा. इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए भारतीय घरेलू खाद्य पदार्थ भी काफी कारगर हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity system) भी बढ़ेगी. आप इन्हें सुपरफूड (superfoods) भी कह सकते हैं.

हल्दी (turmeric)

यह लगभग हर भारतीय घर में इस्तेमाल की जाती है. बिना इसके आप भारतीय व्यंजन के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं. इसमें करक्यूमिन नामक एक तत्व मौजूद होता है, जिसके चलते यह एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है. हल्दी के इन्हीं गुणों की वजह से इसका इस्तेमाल हर जगह होता है, न केवल खाने में बल्कि लगाने में भी. आपको बता दें कि करक्यूमिन में प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के गुण मौजूद हैं. हल्दी में मुख्य जीवनरक्षक तत्वों में 3 से 5 फीसदी तक करक्यूमिन मौजूद है जो वनस्पतियों से उत्पन्न एक रासायनिक यौगिक है. इसमें आपको उपचार संबधी कई गुण मिलते हैं.

लहसुन

लहसुन को लगभग पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जाता है. इसमें इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता होती है. यह बढ़े हुए आपके ब्लड पेशर को भी नियंत्रित रखता है. साथ ही इसमें immune-boosting properties भी होती हैं, जो आपको बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं.

विटामिन C युक्त खट्टे फल (citrus fruits)

आप विटामिन C (vitamin C) से भरपूर खट्टे फल भी ले सकते हैं. ये भी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. इसके साथ ही ये आपके व्हाइट ब्लड सेल्स को भी दुरुस्त रखते हैं. इनमें आप किन्नू, संतरा, अंगूर, जैसे फल ले सकते हैं.

अदरक

अदरक से भी आपकी सेहत हमेशा दुरुस्त रहेगी, बशर्ते आप इसका सेवन बराबर करते रहें. यह आपको संक्रमित बीमारियों से तो बचाता ही है साथ में आपके इम्युनिटी सिस्टम को मज़बूत बनाता है. इसे सर्दी-ज़ुकाम में अक्सर इस्तेमाल किया जाता है.

पालक

पालक न केवल vitamin C और आयरन से भरपूर है, बल्कि इसमें आपको एंटीऑक्सिडेंट्स और बीटा कैरोटीन भी मिलता है जो हमारे इम्यून सिस्टम को बढ़ाकर और भी मज़बूत बनाता है. पालक को आप जितना कम पकाकर खाएंगे, यह उतना ही आपके लिए फायदेमंद है. इसमें आपको ऑक्सेलिक एसिड भी मिलता है.

English Summary: immunity system boosting superfoods that will protect you from covid 19
Published on: 23 March 2020, 07:22 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now