Success Story: रासायनिक खेती का खर्च घटाकर जैविक खेती की ओर बढ़े वीरेंद्र सिंह, जायडेक्स की जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से गेहूं की खेती में मिला फायदा बिहार में बदलेगी बागवानी की तस्वीर! वैज्ञानिकों ने उगाया एवोकाडो, ₹1500 किलो तक बिकता है फल Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 8 September, 2026 3:44 PM IST
H1N1 स्वाइन फ्लू के लक्षण की पहचान और क्या करें डाइट में शामिल जानें (Image Source-AI generate)

देश में हर साल ऐसे खतरनाक वायरस दस्तक देते हैं, जिससे लाखों की तादाद में लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है और अभी कुछ साल पहले ही कोरोना एक ऐसा वायरस आया था, जिसके कारण कई लोगों की मृत्यु भी हो गई थी. इसी तरह अब H1N1 स्वाइन फ्लू वायरस तेजी से भारत में अपना प्रकोप दिखा रहा है, जिससे लोगों के श्वसन तंत्र,नाक, गले और फेफड़ों में संक्रमण हो रहा है. ऐसे में इस वायरस के लक्षणों की पहचान और इससे बचने के लिए डाइट में क्या शामिल करें. आगे इस लेख में जानें.

H1N1 वायरस क्या है? 

देश में इस समय स्वाइन फ्लू वायरस तेज से फैल रहा है और जो कई लोगों को अपनी गिरफ्त में लें रहा है. कुछ लोगों को यह ही जानकारी भी नहीं है कि आखिर यह वायरस है क्या? तो आपको बता दे इस वायरस को स्वाइन फ्लू, इन्फ्लूएंजा ए (H1N1) के नाम से भी जाना जाता है और इसका यह नाम इसलिए दिया गया, क्योंकि H1N1 वायरस में सूअर, पक्षी और मानव इन्फ्लूएंजा वायरस के आनुवंशिक पदार्थ पाएं गए थे और अगर मनुष्य इस घातक वायरस की चपेट में आ जाता है, तो श्वसन संबंधी बीमारी, जिसमें फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं.

H1N1 वायरस से लक्षण की पहचान कैसे करें?

स्वाइन फ्लू, इन्फ्लूएंजा ए (H1N1) वायरस बेहद ही खतरनाक वायरस है और अगर कोई व्यक्ति इस वायरस की गिरफ्त में आ जाता है और सही समय पर इसका उपचार नहीं करता है, तो उसकी जान तक जा सकती है. ऐसे इस वायरस की पहचान इन लक्षणों से आसानी से कर सकते हैं-

  • सूखी खांसी लगातार आना

  • गला खराब होना

  • शरीर में दर्द और मांसपेशियों में दर्द होना

  • सिरदर्द हमेशा रहना

  • ठंड लगना और कंपकंपी होना

  • थकान और अत्यधिक कमजोरी

  • कुछ मरीज़ों में दस्त और उल्टी के लक्षण भी हो सकते हैं

  • नाक बहना या बंद होना भी इस वायरस का लक्षण है

आहार में क्या शामिल करें?

भारत में जिस तेजी से स्वाइन फ्लू, इन्फ्लूएंजा ए (H1N1) वायरस फैल रहा है. ऐसे में इस वायरस से ग्रस्त लोग अगर अपने आहार में इन चीजों को शामिल करते हैं, तो वह इस वायरस से निजात पा सकते हैं, जिनमें हैं-

  • हल्दी (Turmeric): अगर, इस वायरस से पीड़ित लोग हल्दी को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसे इसे गुनगुने दूध में मिलाकर पिएं तो इस वायरस से निजात जल्दी मिल सकता है.

  • संतरा और नींबू (Citrus Fruits): इन फलों में विटामिन सी होता है जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और इस वायरस से भी बचाव करता है.

  • इसके अलावा, तुलसी के पत्तों का काढ़ा पीने से शरीर की रक्षा प्रणाली मजबूत होगी और इसस वायरस का असर भी खत्म हो जाएगा.

(नोट- इस बीमारी से ग्रस्त लोग इन आहार को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें, ताकि किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ें)

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: H1n1 Swine Flu Symptoms Diet Prevention Know dietary advice
Published on: 08 September 2026, 03:50 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now