Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 8 July, 2020 2:25 PM IST

बरसात का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में बीमारियों का प्रकोप बढ़ने वाला है. सिर दर्द, सर्दी-जुकाम आदि बीमारियों का इस मौसम में होना आम है. कई बार तो ये छोटी-छोटी दिखने वाली बीमारियां ही बहुत महंगा खर्चा बैठा देती है. इसलिए जरूरी है कि मानसून में हम अपना खास ख्याल रखें. वैसे क्या आपको पता है मानसून की बीमारियों से बचाव में अदरक बहुत सहायक हो सकता है.

स्वास्थ्य वर्धक गुणों से भरपूर है अदरक

अदरक में कई एंटी- इनफ्लमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट आदि के गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. इसके अलावा इसमें विटामिन ए, विटामिन ई, आयरन, कैल्शियम और विटामिन डी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है.

इम्यूनिटी सिस्टम को करे मजबूत

बरसात के मौसम में शरीर की मारक क्षमता अक्सर कमजोर हो जाती है, ऐसे में अदरक का सेवन करना चाहिए. अदरक शरीर की मार क्षमता को बढ़ाते हुए बीमारियों से हमारी रक्षा करता है.

संक्रमण से बचाव

बरसात के दिनों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए शरीर को एंटी बैक्टीरियल स्पोर्ट की जरूरत होती है. ऐसे में अदरक शरीर के काम आता है, ये हमे एलर्जी और इन्फेक्शन से बचाता है.

पाचन शक्ति को मजबूती

कई विशेषज्ञों का मानना है कि अदरक के सेवन से पाचन क्रिया मजबूत होती है. इसलिए अगर आपको पाचन संबंधी कोई समस्या है, तो अदरक का सेवन आपके लिए फायदेमंद है.

वजन को बढ़ने से रोके

अगर आप तेजी से मोटापे का शिकार हो रहे हैं, तो अदरक का सेवन शुरू कर दें. वजन कम करने के लिए मेहनत करने वाले लोगों के लिए इसका सेवन फायदेमंद है.

(आपको हमारी खबर कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें. इसी तरह अगर आज़  पशुपालन, किसानी, सरकारी योजनाओं आदि के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो वो भी बताएं. आपके हर संभव सवाल का जवाब कृषि जागरण देने की कोशिश करेगा)

English Summary: ginger will protect your health from monsoon diseases know more about it
Published on: 08 July 2020, 02:29 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now