Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 20 January, 2026 6:00 PM IST
सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से होने वाले फायदे (Image Source-AI generate)

भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसालों में कई गुण पाएं जाते हैं, जो की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं. उन्हीं मसालों में से एक है धनिया जो खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं है. आयुर्वेद में धनिए के बीजों को शीतल, पाचक और शरीर को संतुलित रखने वाला माना गया है. ऐसे में अगर रोज सुबह के समय खाली पेट धनिया का पानी पीते हैं, तो वह शरीर को साफ रखने के अलावा कई गंभीर समस्याओं से बचाने में भी मदद करता है. आइए इसी क्रम में जानें धनिया का पानी पीने के लाभ.

शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मददगार

धनिया का पानी एक प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है. रातभर शरीर में जमा हुए विषैले तत्वों को यह सुबह-सुबह बाहर निकालने में मदद करता है. नियमित सेवन से किडनी और लिवर बेहतर तरीके से काम करते हैं, जिससे शरीर हल्का और एनर्जी से भरपूर महसूस होता है.

पाचन तंत्र के लिए रामबाण

अगर आप गैस, एसिडिटी, कब्ज या अपच की समस्या से परेशान रहते हैं, तो धनिया का पानी आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है. यह पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है. साथ ही धनिया में मौजूद फाइबर आंतों को साफ रखने में मदद करता है. जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे कम होने लगती है.

थायराइड के मरीजों के लिए फायदेमंद

थायराइड की समस्या आजकल आम हो गई है. ऐसे में धनिया के पानी का रोजाना सेवन थायराइड हार्मोन को संतुलित करता है. इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर की एंडोक्राइन सिस्टम को सपोर्ट करते हैं. नियमित इसका सेवन थायराइड के मरीज के लिए किसी रामबाण से कम नहीं.

वजन घटाने में लाभकारी

आजकल वजन बढ़ना एक आम परेशानी बन गई है और इस परेशानी को काफी लोग झेल रहे हैं. ऐसे में यह लोग अगर सुबह खाली पेट धनिया का पानी का सेवन करते हैं, तो यह फैट बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करता है और शरीर के मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखता है, जिससे वजह घटाने में मदद मिलती है.

ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोल

अगर आपको यह समस्या है, तो धनिया का पानी आपके लिए किसी अमृत से कम नहीं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है. साथ ही इंसुलिन के स्राव को बेहतर बनाता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों के लिए यह काफी लाभकारी माना जाता है. इसके अलावा यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में सहायक होता है, जिससे दिल की सेहत भी ठीक रहती है.

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

आजकल त्वचा और बालों की समस्या होना आम बात हो गई है और इस परेशानी को खत्म करने के लिए लोगों को ऐसे घरेलू नुस्खों की तलाश रहती है, जिसके इस्तेमाल या सेवन से शरीर पर कोई गलत प्रभाव न पड़ें. ऐसे में धनिया का पानी उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं, जिसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो खून को साफ करते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी परेशानी पिंपल्स, दाग-धब्बे और मुंहासों की समस्या भी कम हो जाती है.

धनिया का पानी कैसे बनाएं?

  • 1 चम्मच धनिया के बीज रात में एक गिलास पानी में भिगो दें.

  • सुबह इस पानी को हल्का उबाल लें या छानकर खाली पेट पिएं.

  • चाहें तो इसमें कुछ बूंदें नींबू की भी मिला सकते हैं.

जरुरी नोट

धनिया का पानी प्राकृतिक और सुरक्षित माना जाता है, लेकिन अगर आप किसी गंभीर बीमारी या दवा लेने की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें. तभी इसका सेवन करना शुरु करें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Drinking coriander water daily offers these amazing health benefits
Published on: 20 January 2026, 06:16 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now