Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 23 January, 2021 5:11 PM IST

भारत के किसी भी राज्य में चले जाइए, आपको समोसा हर जगह मिल जाएगा. शायद यही कारण है कि हमारे यहां सबसे लोकप्रिय नाश्ते में से इसे एक माना गया है. आपने भी बहुत तरह के समोसे खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी चॉकलेट समोसा खाया है. जी हां, आपने बिलकुल सही पढ़ा चॉकलेट समोसा.

आसानी से बन जाता है चॉकलेट समोसा

इस समोसे को खाने के एक नहीं कई फायदें हैं. पहला तो यही कि चॉकलेट हर किसी को पसंद होता है और दूसरा इसे बनाने में अधिक समय नहीं लगता. यहां तक कि इसे बनाने में अधिक मेहनत की भी जरूरत नहीं. कम संसाधनों में भी इसे आसानी से बनाया जा सकता है. वैसे बता दें कि चॉकलेट समोसा न सिर्फ स्वाद, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है. सर्दियों के दिनों में इसका सेवन करना तो फायदेमंद है ही, क्योंकि चॉकलेट शरीर को गर्मी प्रदान करता है.

सेहत के लिए है फायदेमंद

इस समोसे के अंदर चॉकलेट का उपयोग होता है, जो कि तनाव को कम करने में असरदार है. दिन की थकान के बाद शाम को नाश्ते के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है. कोको में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण भी होते हैं और ये ऑक्सीडेटिव तनाव को भी घटाते हैं.

सामग्री

इसे बनाने के लिए आपको अधिक सामग्री नहीं चाहिए. इसमें लगने वाले मुख्य चीजें हैं- 2 कप मैदा, 4 चम्मच तेल, नमक, कैपीचीनो सॉस, अंडा, 5 चम्मच चीनी, 1 कप क्रीम, 1 चम्मच इंस्टेंट कॉफी पाउडर और अनार(गार्निशिंग के लिए). इसके अलावा आपको डार्क चॉकलेट और क्रीम की जरूरत है.

बनाने की विधि

एक बर्तन में चॉकलेट और क्रीम को कद्दूकस कर, फ्रिज में रख दें. इसके बाद मैदे में घी और नमक मिलाकर गूंध लें. आटे को पूरी की तरह बेलते हुए बीच में से काट लें और इस कोन में कद्दूकस किया हुआ चॉकलेट भर दें. अब इस कच्चे समोसे को फ्रिज में वापस रख दें.

इस तरह खाएं

समोसे जब हल्के ठोस हो जाए, तो उन्हें गर्म तेल में डीप फ्राई करें, आपका समोसा तैयार है. इसे आप कैपीचीनो सॉस और गार्निश किए हुए अनार के साथ खा सकते हैं. 

English Summary: Delicious Chocolate Samosa Recipe is healthy in winter know more about it
Published on: 23 January 2021, 05:16 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now