Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Union Budget 2026-27: बजट की थाली सजी रही, किसान फिर भूखा ही लौटा! Union Budget 2026-27: बजट में किसानों को क्या मिला, जानिए बड़े ऐलान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 10 February, 2026 5:57 PM IST
दही ठंडी या गर्म? जानिए आयुर्वेद क्या कहता है (Image Source-AI generate)

दही का सेवन देशभर के लोग बड़ी मात्रा में करते हैं साथ ही इसका सेवन शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, और विटामिन B12 से भरपूर होता है और यह प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत है, जो पाचन में सुधार, प्रतिरक्षा बढ़ाने और हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कई लोग इसकी तासीर को ठंडा समझकर सेवन करने से डरते हैं. इसके अधिक सेवन से खांसी जुकाम जैसी समस्या भी हो जाती है, तो आइए जानते हैं दही के सेवन करने का सही समय.

दही की तासीर कैसी होती है?

दही एक ऐसा पदार्थ है, जिसका सवेन लोग अधिक मात्रा में करते हैं. साथ ही आयुर्वेद में दही को गरम तासीर वाला खाद्य पदार्थ माना गया है. भले ही दही खाने में ठंडा लगता हो, लेकिन शरीर में जाकर यह गर्म प्रभाव डालता है. इसका खट्टा स्वाद पाचन अग्नि को तेज करता है, जिससे भोजन जल्दी और बेहतर तरीके से पचता है.

इसके अलावा, दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इसके नियमित सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, गैस और अपच में राहत मिलती है. साथ ही शरीर में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है.

किस समय दही खाना होता है सबसे ज्यादा फायदेमंद?

अगर आप दही को अपने भोजन में शामिल करते हैं, तो आप दोपहर के समय दही का सेवन करें यह समय सबसे उत्तम माना जाता है. इस समय शरीर की पाचन शक्ति सबसे मजबूत होती है, जिससे दही आसानी से पच जाता है और कोई नुकसान नहीं करता इस प्रकार-

  • खाना जल्दी पचता है

  • पेट दर्द, गैस और एसिडिटी में राहत मिलती है

  • शरीर को ठंडक और ऊर्जा मिलती है

रात में दही खाना क्यों माना जाता है नुकसानदायक?

अगर आप दही का सेवन रात में कर रहे हैं, तो आप बीमारी को दावत दें रहे हैं, क्योंकि आयुर्वेद में रात के समय दही खाने को अच्छा नहीं माना गया है. रात में पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, ऐसे में दही पचाने में दिक्कत हो सकती है और सेहत को यह नुकसान हो सकते हैं-

  • कफ की समस्या बढ़ सकती है

  • सर्दी-जुकाम या खांसी हो सकती है

  • पेट भारी रहना और अपच की शिकायत

दही खाने का सही तरीका क्या है?

अगर आप दही का सेवन कर रहे हैं, तो आयुर्वेदिक नियमों के अनुसार खाएं. इन तरीकों से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं-

  • बेहतर पाचन के लिए दही में काली मिर्च, काला नमक या भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाकर खाएं

  • गर्मियों में दही की जगह छाछ का सेवन ज्यादा लाभकारी होता है

  • बहुत गर्म भोजन के तुरंत बाद दही न खाएं, कुछ देर रुककर सेवन करें

दही के सेवन से क्या फायदे होते हैं?

बेहतर पाचन:  अगर आप दही का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक्स) पाचन क्रिया को सुचारू रखते हैं, पेट की खराबी और अपच जैसी समस्याओं में राहत देने में कामगार होते हैं.

मजबूत इम्यून सिस्टम: जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर है उनके लिए भी दही सही विकल्प साबित हो सकता है. इसमें पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाते हैं.

हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद:  दही में कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर होने के कारण दही हड्डियों और दांतों को मजबूती प्रदान करती है.

त्वचा और बालों के लिए: दही का सेवन त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा के लिए एक एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है और बालों को पोषण देता है, जिससे त्वचा में निखार आता है और बाल भी तेजी से बढ़ते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Dahi Ki Tasir curd Learn about Ayurveda advice right time and method to consume its Curd Health Benefits
Published on: 10 February 2026, 06:03 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now