आज के समय में जिस तरह से मिलावट की खबर सामने आती है. ऐसे में घर की महिलाएं कुछ चीजों को बाहर से नहीं खरीद करव घरों में बना लेती है, जैसे दही जिसको जमाना जितना आसान है उतना ही इसका स्वाद बरकरार और खराब होने से बचाना उतना मुश्किल. यानी की जब इस बारिश के नमी वाले मौसम की शुरुआत होती है, तो रसोई में रखी दही का स्वाद खराब हो जाता है और दही में अधिक खटास आ जाती है. ऐसे में महिलाओं के मन में बस यह सवाल होता है कि दही को कैसे खराब होने से बचाएं? तो चलिए यहां जानें ये आसान तरीके जिससे दही नहीं होगी खराब.
दही जमाने के बाद तुरंत फ्रिज में न रखें
अक्सर देखा जाता है कि भारतीय महिलाएं घरों में ही दही जमाना पसंद करती है, लेकिन वह दही जमाने के दौरान जल्द बाजी में बाहर ही रखा छोड़ देती है और ऐसा करने से दही में फर्मेंटेशन जारी रहता है और दही में खटास आ जाती है. इसलिए जितना हो सकें, जैसे ही दही जमे उसे उसी समय फ्रिज में स्टोर करके रख दें. ऐसा करने से दही खराब नहीं होगी और इसका स्वाद बना रहेगा.
एयरटाइट कांच में स्टोर करें
अगर आप अपने घर में ही दही जमाते हैं और वह बेहद ही जल्दी खट्टी हो जाती है, तो घबराएं नहीं इस आसान तरीके की मदद से आप दही को खट्टा होने से बचा सकते हैं. ऐसे में आप दही को खट्टी होने से बचाने के लिए दही को जमाने के बाद दही को कांच या फिर सिरेमिक बर्तन में ही स्टोर करके रखें. ऐसा करने से दही को स्वाद खराब नहीं होता है और लंबे समय तक ठीक बना रहता है.
इसके अलावा, आप दही को स्टोर करने के लिए हमेशा छोटे-छोटे डिब्बों में ही स्टोर करें, क्योंकि बड़े डिब्बों में रखने से डिब्बों को बार-बार खोलने से टेम्प्रेचर में बदलाव होता है और जिससे दही में बेहद जल्द ही खटास आ जाती है. इसलिए जितना हो सकें दही को जमाने के बाद छोटे डिब्बे में ही स्टोर करके रखें.
गीले चम्मच से दही नहीं निकालें
अक्सर काफी घरों में देखा जाता है कि लोग गीले या फिर किसी यूज हुए चम्मच से ही दही निकाल लेते हैं, जो की बिल्कुल ही गलत तरीका है. ऐसा करने से दही में नमी और बैक्टीरिया पहुंच सकता हैं और दही खराब हो सकती है, तो ध्यान रहें कि दही को हमेशा साफ-सुथरे चम्मच से ही निकालें, ताकि दही में खटास न आए और स्वाद लंबे समय तक बना रहें.
लेखक: रवीना सिंह