Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 6 December, 2024 12:36 PM IST
नारियल का तेल सेहत के लिए हैं फायेदमंद (Image Source: Pinterest)

सर्दियों का सीजन चल रहा है. ऐसे में लोगों को तमाम तरह की स्किन प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है. ठंड के इस मौसम में त्वचा में नमी की कमी हो जाती है और हमारी स्किन ड्राई होने लगती है. ऐसे में बदलते मौसम के साथ अपनी त्वचा का खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है तो ऐसे मे आज हम आपको कृषि जागरण के इस आर्टिकल में स्किन से जुड़ी तमाम समस्याओं का रामबाण इलाज बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपनी रूखी और बेजान त्वचा में जान डाल सकते हैं.

त्वचा की सूजन में राहत

नारियल के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, नारियल के तेल को गर्म करके सूजन वाली जगह पर लगाने से त्वचा की सूजन में राहत मिलती है.

सूखे और फटे होंठ

ठंड के मौसम में अक्सर रूखेपन की वजह से हमारे होंठ फट जाते हैं, ऐसे में नारियल तेल को होठों पर लगाने से होठों की नमी बनी रहती है और हमारे होंठ नहीं फटते हैं.

ड्राई स्किन को बनाएं स्फॉट

सर्दियों में ज्यादातर हमारी स्किन रूखी हो जाती है. तो ऐसे में नारियल के तेल को त्वचा में लगाने से नमी बनी रहती है और स्किन काफी सॉफ्ट और मुलायम होती है.

एंटी-एजिंग

नारियल के तेल में विटामिन-ई कॉम्प्लेक्स एवं पॉलीफेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को कोमल और चिकना बनाए रखने में मदद करते हैं और हमारी उम्र को जवां बनाए रखने में मदद करते हैं.

कील और मुंहासों से राहत

नारियल के तेल में लॉरीक एसीड मौजूद होते हैं. नारियल के तेल को चेहरे में मालिश करने से कील और मुंहासे दूर होते हैं.

जोड़ों के दर्द में राहत

नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं. इस तेल से मालिश करने से मांसपेशियों को आराम मिलता हैं और जोड़ो का दर्द कम होता है.

एक्जिमा और सोरायसिस में राहत

एक्जिमा, जिसे अक्सर कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस कहा जाता है, इसमें त्वचा में लालिमा, खुजली और पपड़ीदार पैच हो जाते हैं. ऐसे में नारियल तेल की त्वचा पर मालिश करने से इस समस्या में राहत मिलती है.

बालों का झड़ना

नारियल के तेल में फैटी एसिड मौजूद होते हैं जो बालों की जड़ों को पोषण देते हैं. नारियल के तेल से रोजाना मालिश करने से बाल झड़ने की समस्या कम होती है.

गले की खराश में राहत

नारियल का तेल गले में श्लेष्म झिल्ली को चिकना करता है. इसे गर्म पानी में मिलाकर पीने से गले की खराश में काफी हद तक राहत मिलता है.

मासिक धर्म के दर्द में राहत

नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, इसका पेट पर हल्के हाथों से मालिश करने से मासिक धर्म में होने वाले दर्द को कम करने में मदद मिलती है.

लेखक: नित्या दुबे

English Summary: Coconut oil panacea 10 problems know uses
Published on: 06 December 2024, 12:40 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now