Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 18 September, 2019 2:36 PM IST

बदलते हुए वक्त के साथ मिलावट का खेल हर क्षेत्र में हुआ है. लेकिन बात जब खाद्य पदार्थों की हो तो चिंता करना स्वाभाविक ही है. खाद्य पदार्थों में मिलावट का मतलब सीधे आपके स्वास्थ से है. इसलिए ये जरूरी है कि आप जिन खाद्य पदार्थों का सेवन कर रहें हो वो शुद्ध हो.

गौरतलब है कि खाद्य पदार्थों में आटे का सेवन दैनिक स्तर पर सबसे अधिक किया जाता है. लेकिन क्या जिस आटें का सेवन आप करते हैं, वो पूर्ण रूप से शुद्ध है?  या उस आटें में किसी तरह कि मिलवाट की गयी है?  अगर आपका आटा मिलावटी है, तो किस तरह इस बात का पता लगाया जा सकता है?  आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं सब बातों के बारें में बताएँगे.

ऐसे करें नकली-असल आटे की पहचानः

गेहूं के आटे में शुद्धता की पहचान करना अधिक मुश्किल नहीं है. बता दें कि गेहूं के आटे में अक्सर बोरिक पाउडर, चाक पाउडर और कभी-कभी मैदा तक मिलाया जाता है. लेकिन आटा खरीदते समय अगर आप थोड़ी सी जागरुक्ता दिखाये तो आटे की शुध्दता का पता लगा सकते हैं. आटे की शुध्दता जानने के लिए आप एक गिलास पानी में थोड़े से आटे का छिड़काव कर ये देखें की शीर्ष पर तैरता है या नहीं.

इसके अलावा एक चम्मच आटे में नींबू के कुछ रस डालकर देखें. अगर ऐसा करने पर आटें में बुलबुले बने तो जान लीजिए आपका आटा मिलावटी है. बता दें कि खड़िया मिट्टी आमतौर में आटें में मिलाया जाता है. इस पदार्थ में कैल्शियम कार्बोनेट पाया जाता है इसलिए नींबू के संपर्क में आने पर ये बुलबुले छोड़ते हैं.  

English Summary: check purity of wheat by these methods
Published on: 18 September 2019, 02:40 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now