Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 31 January, 2023 11:30 AM IST
भांग की चाय

चाय ऐसा पेय पदार्थ है जो सभी को अच्छा लगता है, चाहे वह जवान, वृद्ध या फिर बच्चा ही क्यों न हो सभी  चाय पीना पसंद करते हैं. देश में टी लवर्स की तादाद दिनों दिन बढ़ती जा रही है. लेकिन समय बीतने के साथ ही चाय के रूप, रंग और प्रकार में भी बदलाव आया है. आज हम आपको एक ऐसी ही चाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको पीने से कई रोगों से छुटकारा मिल सकता है. लेकिन आप उस चाय का नाम सुनकर हैरान हो जाएंगे.

इस चाय का नाम भांग की चाय है, हैरान मत हों, यह कोई नशे करने की चाय नहीं है, बल्कि एक रोगमुक्त चाय है. भांग की चाय का  सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन सही से होता है और दिल स्वस्थ रहता है. जिन लोगों को तनाव रहता है वह लोग इस चाय का सेवन कर सकते हैं. यह चाय उन्हें अंदरूनी शक्ति देती है. साथ ही इस चाय के पीने के लाभ यह भी है कि जिसे भूख नहीं लगती उन्हें भूख लगने लगेगी, फेफड़ों की समस्या और शरीर के पुराने दर्द से भी यह चाय राहत देती है.

बता दे कि विशेषज्ञों के एक अध्ययन से पता चला है कि अगर भांग का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए तो इससे इंसानों के शरीर को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचता है.

ये भी पढ़ेंः भांग की चाय के फायदे और बनाने की विधि जानने के लिए पढ़ें पूरा लेख

भांग की चाय बनाने की विधि

  • भांग की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में भांग की पत्तियों से बना पेस्ट या फिर पाउडर डालें.

  • इसके बाद इसमें पानी, दूध, चीनी, दालचीनी, लौंग, इलायची, काली मिर्च, अदरक और तेल डालकर अच्छी तरह उबाले.

  • पानी को अच्छे से उबालने के बाद हल्की आंच पर करीब 20 मिनट तक चाय को अच्छी तरह से उबाले.

  • अब पानी उबलने के बाद गैस बंद कर दें और इसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें.

  • अब मिश्रण को छानकर किसी डब्बे या गिलास में निकाल लें और कुछ देर के लिए ढककर रख दें.

  • जिसके बाद अब दूसरी तरफ एक कप में हल्की क्रीम डालें और छना हुआ चाय का मिश्रण कप में डाल दें.

  • इसके बाद अब आपका जब भी चाय पीने का मन हो तो माइक्रोवेव में गर्म करें भांग की चाय पिए और इसके मजे लें.

English Summary: cannabis tea benefits how to make cannabis tea
Published on: 31 January 2023, 11:36 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now