आजकल की इस भागदौड़ा की जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ख्याल रखना भूल जाते हैं और ऐसे में कई लोगों में बोन डेंसिटी कम होने की समस्या अधिकतर देखने को मिलती है और इसके पीछे का कारण होता है उम्र बढ़ने, खराब खानपान, कम फिजिकल एक्टिविटी होने की वजह से यह समस्या लोगों के अक्सर हो जाती है. साथ ही ये एक ऐसी परेशानी है, जिसका शुरुआत में पता लगाना बेहद ही मुश्किल होता है. इसलिए हमेशा आप अपनी हड्डियों की सेहत का ख्याल रखें.
बोन डेंसिटी क्या होती ?
बोन डेंसिटी (Bone Density) का मतलब है कि हमारी हड्डियों में कैल्शियम और अन्य खनिज (Minerals) कितनी मात्रा में मौजूद हैं. यह हमारी हड्डियों की मजबूती और मोटाई को दर्शाता है. अगर बोन डेंसिटी सामान्य हो, तो हड्डियां स्वस्थ और मजबूत रहती हैं, लेकिन यदि यह कम हो जाए, तो हड्डियां खोखली और कमजोर होने लगती हैं. इस स्थिति को ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) कहते हैं, जिससे हल्की चोट लगने पर भी फ्रैक्चर हड्डी टूटने का खतरा काफी बढ़ जाता है. यानी की हड्डी कमजोर हो जाती है. ऐसे में अगर आपको भी लगता है कि आपको यह दिक्कत है, तो आप बोन डेंसिटी को मापने के लिए DEXA स्कैन नाम का एक आसान और दर्द रहित टेस्ट करा सकते हैं.
किन लोगों में बोन डेंसिटी होने का अधिक खतरा रहता है?
बोन डेंसिटी एक ऐसी समस्या है, जिसका प्रभाव उन लोगों पर अधिक होता है, जिनकी उम्र अधिक हो जाती है और उनकी हड्डियों में पर्याप्त कैल्शियम नहीं होता और कैल्शियम की कमी आ जाती है. इसके अलावा, उन लोगों में भी यह समस्या देखने को मिल जाती है, जो पर्याप्त कैल्शियम, विटामिन डी नहीं लेते, स्मोकिंग और ज्यादा अल्कोहल का सेवन करते हैं, जिससे हड्डियों में कमजोरी आ जाती है और बोन डेंसिटी (Bone Density) की परेशानी हो जाती है.
मजबूत हड्डी के लिए डाइट में क्या शामिल करें?
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आपकी डाइट में कैल्शियम और विटामिन D का होना सबसे जरूरी है. कैल्शियम हड्डियों का निर्माण करता है और विटामिन D उसे सोखने में मदद करता है.
अपनी डाइट में ये चीजें शामिल करें-
-
डेयरी प्रोडक्ट्स: दूध, दही और पनीर कैल्शियम और प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत हैं जो हड्डियों का घनत्व (bone density) बढ़ाते हैं और हड्डियों को मजबूत रखते हैं.
-
हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, ब्रोकली और मेथी को आप अपनी डाइट में शामिल करें, जिसमें भरपूर कैल्शियम होता है.
-
सूखे मेवे और बीज: बादाम, अखरोट, तिल और चिया सीड्स में अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद ही लाभकारी होता है.
-
अंडे और मछली: अगर आप मांसाहारी हैं, तो मछली और अंडे की जर्दी खाएं, जिससे आपके शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होगी और यह समस्या नहीं होगी.
-
इसके अलावा, धूप में बैठना न भूलें, क्योंकि यह विटामिन D का प्राकृतिक स्रोत है.
नोट- अगर आप बोन डेंसिटी के अलावा, किसी अन्य बीमारी से पीड़ित या फिर आप गर्भवती है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इन आहार का सेवन करें.
लेखक: रवीना सिंह