आज हम जिस मसाले के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इस मसाले का उपयोग लगभग हर भारतीय रसोई में किया जाता है और वो मसाला है काली इलायची यह केवल मसाला नहीं बल्कि प्राकृतिक औषधि है. साथ ही इस मसाले को पूर्वी हिमालयी क्षेत्र में उगाई जाती है, जिसमें सिक्किम, नेपाल, भूटान और पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग जिला शामिल है.
इसके अलावा, भारत में, सिक्किम इसका सबसे बड़ा उत्पादक क्षेत्र है जहां इसका सबसे अधिक मात्रा में उत्पादन किया जाता है और सेहत के लिए भी इस मसाले को लाभकारी माना जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाएं जाते हैं जो शरीर को कई रोगों के दूर रखते हैं.
चलिए आगे इस लेख में जानते हैं इससे होने वाले 5 पांच चमत्कारी फायदों के बारे में विस्तार से..
1. पाचन तंत्र के लिए मददगार
अगर आप काली इलायची का सेवन करते हैं, तो इसमें पाएं जाने वाली प्राकृतिक यौगिक पाचन एंजाइमों को सक्रिय करने में मदद करते हैं, जिससे पेट फूलना, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से चुटकियों में फायदा दिला सकती है और आपको किसी भी तरह की दवाई लेने की भी कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी.
2. हृदय स्वास्थ्य में लाभकारी
स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार काली इलायची में पोटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो रक्तचाप को संतुलित रखने में मददगार होते हैं और इसमें पाएं जाने वाले तत्व एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में अहम भूमिका निभाते है, जिससे हृदय संबंधी जोखिम घटाने में मदद मिल सकती है, लेकिन ध्यान रहें काली इलायची का उपयोग आप औषिधी के रुप में न करें.
3. मुंह की दुर्गंध और मसूड़ों के लिए फायदेमदं
आजकल मुंह की दुर्गंध और मसूड़ों की समस्या से काफी लोग परेशान है और वह ऐसे किसी घरेलू इलाज की तलाश में रहते हैं, जिससे उनकी मुंह की दुर्गंध चली जाएं, बल्कि उन्हें मसूड़ों की समस्या से भी राहत मिल सकें. ऐसे में काली इलायची के एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह की स्वच्छता बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. इसे चबाने से सांस की बदबू कम हो सकती है और मसूड़ों के संक्रमण की संभावना घट सकती है.
4. श्वसन तंत्र को राहत
अगर आपको श्वसन तंत्र की समस्या है, तो आपके लिए काली इलायची का सेवन किसी रामबाण से कम नहीं इसके सेवन से गले की खराश, खांसी और सांस से जुड़ी परेशानियों से राहत मिल जाती है. ऐसे में अगर आप काली इलायची को अदरक और शहद के साथ मिलाकर खाते हैं, तो आप इन परेशानियों से काफी हद तक छूटकारा पा सकते हैं.
5. डिटॉक्स और त्वचा स्वास्थ्य के लिए रामबाण
आज के समय में डिटॉक्स और त्वचा से जुड़ी समस्या एक आम समस्या बन गई है और ऐसे में लोग महंगी दवाइयों का भी सेवन करना शुरु कर देते हैं, जो उनके शरीर के लिए नुकसान दायक होता है. अगर आप भी इस परेशानी से परेशान है, तो आप इसका सेवन कर इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं.
इन सरल तरीकों से करें सेवन
-
आप काली इलायची को भोजन के बाद 1–2 दाने चबा सकते हैं.
-
अगर आप काली इलायची को चबाना नहीं पसंद करते तो आप चाय, काढ़ा या सूप में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं.
-
काली इलायची को मसाले के रूप में सब्ज़ी या पुलाव में उपयोग कर सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह