Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 6 March, 2025 2:01 PM IST
आलू छिलके के फायदे (Image Source: Freepik)

Benefits of Potato Peels: आलू की सब्जी में कई तरह के औषधीय गुण पाएं जाते हैं, जो मानव शरीर को हर बीमारी से लड़ने की ताकत देती है. एक रिसर्च से पता चला है कि आलू ब्लड सर्कुलेशन भी कंट्रोल रखता है, साथ ही आलू में विटामिन बी, पोटेशियम आदि कई विटामिन शामिल होते हैं, जो हार्ट अटैक जैसी बड़ी बीमारियां दूऱ रखने में मदद करते हैं.

अक्सर आपने देखा होगा कि आलू को बिना छिले व छिले दोनों तरह से खाया जा सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलू के छिलके में कई तरह के औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे.

आलू छिलके के फायदे/Benefits of potato peel

वैसे तो हम सभी आलू का सेवन छिलकर कर करते है. वही, डॉक्टर का कहना है कि आलू का सेवन बिना छिले किया जाएं तो शरीर के लिए काफी अच्छा है. क्योंकि यह फाइबर रक्तचाप से पीड़ित मरीजों में हाइपरटेंशन के प्रभाव को भी कम करने में मददगार साबित होता है. इसके अलावा आलू आंखों, बालों और स्किन के लिए भी लाभकारी है. शायद आप सभी नहीं जानते कि आलू के छिलके में छिपे हैं कई पोषक तत्व जैसे कि-

  1. स्टार्च
  2. पैक्टिन
  3. वसा
  4. प्रोटीन
  5. खनिज
  6. लवण
  7. विटामिन ए, सी
  8. टार्टेरीक अम्ल
  9. सोलानिडीन

आलू खाने के फायदे

कैंसर से बचाव: आलू में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो शरीर में वायरस को आने से रोकता है, जिसके वजह से शरीर में बैक्टीरिया नहीं आते और कैंसर जैसी बीमारी का खतरा कम हो जाता है.

पाचन तंत्र स्ट्रांग : आलू में विटामिन सी, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा होती है, जिससे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और कब्ज जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है. बता दें कि आलू वजन कम करने, हड्डियों को मजबूत और ब्लड प्रेशर जैसी कई बीमारियों में भी फायदेमंद होता है.

लेखक:  रविना सिंह

English Summary: Benefits of potato peel special properties fight diseases
Published on: 06 March 2025, 02:04 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now