Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 21 April, 2020 8:24 AM IST

गर्मियों का मौसम आ चुका है ऐसे में खाने के साथ सलाद के रूप में प्याज का सेवन लोग शुरू कर दिए हैं. इसका सेवन गर्मियों में विशेष रूप से लाभदायक माना जाता है. प्याज के नियमित सेवन से लू नहीं लगती है. साथ ही, गर्मी से जुड़ी कई अन्य बीमारियां भी दूर रहती हैं. सैंडविच हो, सलाद या फिर चाट, प्याज सभी के स्वाद को दोगुना कर देता है. यदि आपको डर है कि प्याज खाने से मुंह से दुर्गंध आएगी तो खाने के बाद माउथ फ्रेशनर खाइए या ब्रश कर लीजिए, लेकिन प्याज जरूर खाएं.

आहार विशेषज्ञों की मानें तो यह यौन दुर्बलता को दूर करने में भी बहुत उपयोगी है. यौन शक्ति के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए प्याज एक सस्ता एवं सुलभ विकल्प है. आइए, आज हम आपको बताते हैं प्याज के कुछ ऐसे ही उपयोग और गुणों के बारे में, जिसका उपयोग कर आप कई समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं.

प्रति 100 ग्राम प्याज में पाए जाने वाले पोषक तत्व -

प्रोटीन 1.2 ग्राम कार्बोहाइड्रेट 11.1 विटामिन 15 मि.ग्रा.
वसा 0.1 ग्राम कैल्शियम 46.9 मिग्रा. विटामिन 11 मिग्रा.
खनिज 0.4 ग्राम फॉस्फोरस 50 मि.ग्रा. कैलोरी 50 मि.कै.
फाइबर 0.6 ग्राम लौह 0.7 मि.ग्रा. पानी 86.6 ग्राम

1. कब्ज दूर करे- प्याज में मौजूद रेशे पेट के लिए बेहद फायदेमंद हैं. प्याज खाने से कब्ज दूर हो जाती है. यदि आपको कब्ज की शिकायत है तो कच्चा प्याज रोज खाना शुरू कर दीजिए.

2. गले की खराश मिटाए- यदि आप सर्दी, कफ या खराश से पीड़ित हैं तो ताजे प्याज का रस पीजिए. इसमें गुड़ या शहद मिलाकर पीना अधिक फायदेमंद होता है.

English Summary: benefits of onion for health
Published on: 21 April 2020, 08:27 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now