Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 26 September, 2019 6:10 PM IST

फैशन के इस दौर में हर किसी को मजबूत, काले, घने एवं माटे बाल चाहिए. लेकिन बदलते हुए वक्त के साथ हमारी जीवनशैली एवं खान-पानी की संस्कृति ने हमारे साथ-साथ बालों की सेहत भी खराब कर दी है. यही कारण है कि आज कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं, तो कहीं गंजेपन की शिकायत बढ़ने लगी है. ये बात भी सर्वविदित है कि बाज़ार में बिकने वाले सभी उत्पाद बालों को फायदा कम और नुकसान अधिक पहुंचाते हैं. लेकिन हर समस्या की तरह बालों की समस्या का भी निवारण आयुर्वेद के पास है.

गौरतलब है कि प्राचीन काल से ही बालों को स्वस्थ रखने के लिए शिकाकाई का प्रयोग तरह-तरह से होता आया है. सबसे अच्छी बात ये है कि इसके इस्तेमाल से ना तो किसी प्रकार के साइड इफेक्ट्स होते हैं और ना ही ये अधिक खर्चीला है. कुदरत का ये सबसे बेहतरीन उपहार बालो के लिए साक्षात वरदान है. चलिए आपको बतातें हैं कि कैसे शिकाकाई आपके बालों का ख्याल रखता है.

शिकाकाई लगाकर गुनगुने या ठंडे पानी से बालों को धो लिया जाये तो बाल नर्म और मुलायम बन जाते हैं. अगर इसके साथ आंवले और रीठे का प्रयोग कर दिया जाये तो परिणाम और भी बेहतर आयेंगें. वहीं शिकाकाई का नियमित प्रयोग रूसी की समस्या को दूर करने के साथ-साथ बालों को काला, लंबा और घना बनाता है.

इतना ही बालों में जुओं का सबसे प्राकृतिक उपाय भी शिकाकाई ही है. ये बालों की गहराई से सफाई करते हुए जुओं को बाहर निकालने में सहायक होता है. वैसे कई लोगों के बाल घुंघराले भी होते हैं, जिसके कारण वो बार-बार उलझ जाते हैं. ऐसे में शिकाकाई के प्रयोग से बाल स्मूथ हो जाते हैं.

English Summary: Acacia concinna is very good for hair it protect hair falls
Published on: 26 September 2019, 06:16 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now