Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 21 July, 2023 4:01 PM IST
हल्दी का घरेलू उपयोग

बदलते मौसम और मानसून की वजह से अक्सर हमारे शरीर की पाचन प्रक्रिया में बाधा आ जाती है. ऐसे में लोगों को पेट दर्दअपचसूजन और दस्त जैसी बीमारियां होने लगती हैं. इस बदलते मौसम में अगर आप इन समस्याओं से बचना चाहते हैंतो आपको अपने खान-पान और लाइफस्टाइल को बेहतर करना होगा. इसके अलावा आप घरेलू नुस्खों की मदद से होने वाली इन समस्याओं का ईलाज कर सकते हैं. तो आईये आज हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानकारी देते हैं.

सेब के सिरके का इस्तेमाल

सेब से बने विनेगर में काफी अम्लीय गुण मौजूद होते हैं, जो पेट में हो रही तमाम समस्याओं का निवारण करने की क्षमता रखते हैं. अगर मानसून के दौरान आपको पेट की समस्या हो रही है तो बेझिझक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल के लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सिरके को डालकर इसका घोल तैयार कर लें और फिर समय-समय पर इसका सेवन करते रहें.

पुदीना

इस मानसून में पेट में होने वाली खराबी से बचने के लिए पुदीना का इस्तेमाल कर सकते हैं. पुदीना में मौजूद मेंथॉल हमारे पेट की पाचन संबंधी समस्याओं से राहत प्रदान करता है. इसके अलावा यह हमारे मांसपेशियों में हो रही ऐंठन के लिए भी कारगर साबित होता है. पुदीना की पत्तियों में ठंडक होती है, अगर आपको उल्टी जैसी समस्याएं हो रही है तो इसका सेवन जरुर कर सकते हैं.

एलोवेरा

आज के समय में एलोवेरा की बहुत ज्यादा मांग है. यह एक औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग तमाम प्रकार की बीमारियों से लड़ने के लिए किया जाता है. एलोवेरा हमारी त्वचा, बालों, पेट की समस्या और सूजन जैसी समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह एक एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करता है, जो हमारे शरीर स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है.

हल्दी

हल्दी का उपयोग एक औषधी के रुप में वर्षों से किया आता जा रहा है. इसके एंटीबायोटिक गुणों से तो हर कोई परिचित है. मानसून में अगर आपको गैस्ट्रिक की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो इसका सेवन आपके लिए अति आवश्यक है. इसे दूध के साथ मिलाने से यह हमारे शरीर के थकान को भी मिटा देता है.

ये भी पढ़ें: इन चीजों को अपने डाइट में करें शामिल, दूर रहेगी दिल की बीमारी

दालचीनी

दालचीनी का उपयोग मानसून के दौरान होने वाले पेट के रोगों के लिए किया जाता है. इसमें भी एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह हमारे पेट के सूजन की समस्या को कम करता है. इसका सेवन अदरक के साथ किया जाना फायदेमंद होता है. 

मानसून के समय मे होने वाल तमाम बीमारियों के इलाज के लिए आप इस घरेलू नुस्खों से अपनी सेहत का खास ख्याल रख सकते हैं. इस दौरान अगर यह घरेलू नुस्खे आपको बीमारी से ईजाद नहीं दिला पा रहे हैं तो आप अपने नजदीकी अस्पताल में जरुर संपर्क करें.

English Summary: 5 home remedies to avoid diseases during monsoon
Published on: 21 July 2023, 04:07 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now