Success Story: जायटॉनिक टेक्नॉलोजी ने बदली खेती की तस्वीर, किसान की आय हुई दोगुनी, जानें कैसे? Success Story: जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से किसान कैसे बढ़ा रहे हैं उत्पादन और घटा रहे हैं खेती की लागत? बदलते मौसम में बकरी पालन: पोषण एवं चारा प्रबंधन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 24 July, 2026 5:25 PM IST
धान की टॉप 3 किस्में (Image Source-AI generate)

देश में लगातार बासमती चावल की मांग तेजी से बढ़ रही है और ऐसा होना किसानों के लिए अच्छा साबित हो सकता है. किसान अगर इस खरीफ सीजन चावल की खेती करते हैं, तो अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. ऐसे में अगर किसान भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), पूसा द्वारा विकसित इन टॉप 3 उन्नत बासमती धान  किस्मों का चुनाव कर कम समय में अच्छी उपज प्राप्त कर बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं.

आइए आगे जानते हैं धान की इन इन टॉप 3 किस्मों के बारे में-

1. पूसा 1612

पूसा 1612 किस्म धान की सबसे उत्तम किस्मों में से एक है और यह किस्म पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा जम्मू-कश्मीर क्षेत्रों के किसानों के लिए सही विकल्प साबित हो सकती है. अगर किसान भाई इस खरीफ सीजन इस किस्म की पैदावार करते हैं, तो वह इस किस्म से 120 दिनों के भीतर 51 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उपज प्राप्त कर सकते हैं.

खासियत-  पूसा 1612 धान की इस किस्म में ब्लास्ट रोग के प्रति प्रतिरोधक क्षमता है, जिससे किसानों को फसल नुकसान का जोखिम कम रहता है.

2. पूसा बासमती 1592

पूसा बासमती 1592 किसानों के लिए एक उन्नत विकल्प है. इसकी खेती पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के इलाकों के किसान इस किस्म की पैदावार करते हैं, तो वह इससे किस्म को लगभग 120 दिनों में तैयार कर इससे 47.3 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं.

खासियत- इस किस्म की खासियत यह है कि ये बैक्टीरियल ब्लाइट रोग के प्रति प्रतिरोध है. साथ ही यह पूसा सुगंध-5 की उन्नत किस्म मानी जाती है, जिसमें लंबे, पतले और आकर्षक दानों के साथ उत्कृष्ट बासमती गुणवत्ता देखने को मिलती है.

3. पूसा बासमती 1609

पूसा बासमती 1609 भी वर्ष 2015 में विकसित की गई एक लोकप्रिय किस्म है. इसकी खेती उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली) और पंजाब के किसानों के लिए अनुशंसित है. अगर किसान भाई इस किस्म की पैदावार करते हैं, तो वह इससे 120 दिनों में 46.0 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उपज प्राप्त कर सकते हैं. 

खासियत- यह किस्म कम अवधि में तैयार होने वाली बासमती किस्मों में से एक किस्म है. इसके पौधे अर्द्ध-बौने होते हैं, जिससे गिरने (लॉजिंग) की संभावना कम रहती है. इसके लंबे, पतले और सुगंधित दानों के कारण बाजार में इसकी अच्छी मांग रहती है. ऐसे में यह किस्म किसानों की आय बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Top 3 Paddy Varieties High yield in less time get complete details Basmati varieties
Published on: 24 July 2026, 05:33 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now