कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 13 July, 2026 5:25 PM IST
टॉप-3 मूंग किस्में (Image Source-AI generate)

खरीफ और ग्रीष्म सीजन में मूंग की खेती करने वाले किसानों के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान IARI पूसा द्वारा विकसित उन्नत किस्में बेहतर उत्पादन और रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. बदलते मौसम, बढ़ते रोगों और कम अवधि में तैयार होने वाली फसलों की बढ़ती मांग को देखते हुए IARI ने ऐसी किस्में विकसित की हैं जो किसानों को अधिक उत्पादन के साथ बेहतर लाभ दिलाने में सक्षम हैं. आइए जानते हैं IARI की तीन प्रमुख मूंग किस्मों के बारे में-

1. पूसा 1641

पूसा 1641 किस्म कम अवधि में तैयार होने वाली रोग प्रतिरोधी किस्मों में से एक किस्म है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली) के लिए विकसित की गई है और वसंत ऋतु में सिंचित परिस्थितियों के लिए यह किस्म उपयुक्त मानी जाती है. साथ ही अगर किसान इस किस्म का चुनाव करते हैं तो वह इस किस्म से 63 दिनों में 13.1 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक प्राप्त कर सकते हैं.

खासियत-  इस किस्म की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह उत्तरी भारत के क्षेत्रों में फैलने वाले मूंग येलो मोजेक वायरस (MYMV) के प्रति प्रतिरोधी है, जिससे फसल को रोगों से होने वाले नुकसान में कमी आती है. इसके अलावा, इस किस्म में बुवाई के लगभग 36 दिन बाद 50 प्रतिशत पुष्पन हो जाता है. इसलिए यह किस्म जल्दी तैयार होने और बेहतर गुणवत्ता के कारण यह किसानों के लिए एक लाभकारी विकल्प मानी जाती है.

2. पीएमडी-9

पीएमडी-9 मूंग कई प्रमुख रोगों से सुरक्षा देने वाली नई किस्म है, जिसे विशेष रूप से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली) के लिए तैयार किया गया है. साथ ही यह ग्रीष्म ऋतु में सिंचित खेती के लिए उपयुक्त है. किसान भाई अगर इस किस्म की पैदावार करते हैं तो वह इससे लगभग 61 दिनों में 10.8 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उपज प्राप्त कर सकते हैं.

खासियत- पीएमडी-9 की सबसे बड़ी खासियत इसकी बहु-रोग प्रतिरोधक क्षमता है. यह मूंग येलो मोजेक वायरस (MYMV), लीफ कर्ल वायरस, एन्थ्रेक्नोज, वेब ब्लाइट और उड़द लीफ क्रिंकल रोग के प्रति प्रतिरोधी है. साथ ही, यह सूखे की स्थिति में मध्यम स्तर तक सहनशील भी है, जिससे मौसम की अनिश्चित परिस्थितियों में भी किसानों को बेहतर उत्पादन मिलने की संभावना रहती है.

3. पीएमडी-10

आईएआरआई द्वारा वर्ष 2024 में विकसित पीएमडी-10 भी ग्रीष्म ऋतु के लिए एक उन्नत मूंग किस्म है. यह किस्म किसानों के लिए सही विकल्प साबित हो सकती है. किसान इस किस्म से लगभग 60 दिनों में 11.1 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं.

खासियत- पीएमडी-10 इसलिए खास है क्योंकि इसमें में भी MYMV, लीफ कर्ल वायरस, एन्थ्रेक्नोज, वेब ब्लाइट और मूंग लीफ क्रिंकल रोग के प्रति प्रतिरोधक क्षमता मौजूद है. इसके अलावा, यह किस्म सूखे की स्थिति में मध्यम सहनशील है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Top-3 Moong Varieties For Kharif Season High Yield Disease Resistant
Published on: 13 July 2026, 05:34 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now