RFOI Award 2025: UP के सफल किसान मनोहर सिंह चौहान को मिला RFOI अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI - First Runner-Up: सफल किसान लेखराम यादव को MFOI Awards 2025 में मिला RFOI-फर्स्ट रनर-अप अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI Award 2025: केरल के मैथ्यूकुट्टी टॉम को मिला RFOI Second Runner-Up Award, 18.62 करोड़ की सालाना आय से रचा इतिहास! Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 October, 2025 10:13 AM IST
लौकी की इन तीन उन्नत किस्में ( Image source - AI generate)

ठंड का मौसम किसानों के लिए मुनाफे का समय होता है। इस दौरान खेत की मिट्टी अधिक उपजाऊ रहती है और फसल की बढ़त भी तेजी से होती है। अगर किसान भाई लौकी की नरेंद्र लौकी-1, आरका बहार और पूसा नवीन जैसी उच्च उत्पादक किस्मों की खेती करते हैं, तो वे कम समय में अच्छी पैदावार कर अपनी आमदनी में इजाफा कर सकते हैं। ये किस्में हर मौसम में किसानों को बेहतर लाभ देने में सक्षम हैं।

आइए जानते हैं लौकी की इन तीन किस्मों के बारे में विस्तार से –

  1. पूसा नवीन

लौकी की यह किस्म किसानों के लिए काफी लाभदायक मानी जाती है। इसकी खेती किसान जायद और खरीफ दोनों मौसमों में कर सकते हैं।

इस किस्म की विशेषताएं –

  • यह किस्म 55 दिनों में ही पककर तैयार हो जाती है।

  • इसके फल 30-40 सेंटीमीटर लंबे, सीधे और जल्दी खराब न होने वाले होते हैं।

  • यह किस्म पाले और गर्मी, दोनों मौसमों के लिए सहनशील है।

  • किसान प्रति एकड़ 100–120 क्विंटल तक की उपज प्राप्त कर सकते हैं।

 

  1. आरका बहार
  • आरका बहार किस्म के फलों का वजन लगभग 1 किलोग्राम होता है।

  • इसके फल चिकने और चमकदार होते हैं।

  • यह किस्म रोग प्रतिरोधक क्षमता रखती है।

  • किसान यदि इस किस्म की बुवाई करते हैं, तो प्रति हेक्टेयर 40–45 टन तक उपज प्राप्त कर सकते हैं।

  • यह किस्म लगभग 55 दिनों में तैयार हो जाती है और फल आना शुरू हो जाते हैं।

  1. नरेंद्र लौकी-1
  • नरेंद्र लौकी-1 भारत की सबसे लंबी लौकी की किस्मों में से एक है, जो 6 से 7 फीट तक लंबी होती है।

  • यदि किसान इस किस्म की खेती मचान विधि से करते हैं, तो प्रति हेक्टेयर 700–1000 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।

  • इस किस्म के फलों का वजन पूरी तरह विकसित होने पर 8–10 किलोग्राम तक होता है।

 

किन राज्यों में देती है ज्यादा पैदावार

भारत के अधिकांश राज्यों में लौकी की खेती की जाती है। इनमें से कुछ प्रमुख राज्य हैं –

  • उत्तर प्रदेश

  • बिहार

  • हरियाणा

  • पंजाब

  • राजस्थान

  • सिक्किम

  • ओडिशा

सबसे अधिक लौकी उत्पादन बिहार में होता है, जिसे लौकी उत्पादक राज्यों में प्रमुख माना जाता है।

लौकी की बुवाई का समय

जो किसान लौकी की इन किस्मों की खेती करना चाहते हैं, वे अक्टूबर और नवंबर के महीनों में बुवाई करें। यह समय इन किस्मों के बीजों के लिए सबसे उपयुक्त होता है। इस दौरान मिट्टी उपजाऊ रहती है और पौधों की वृद्धि भी तेजी से होती है।

English Summary: Top 3 High Yielding Gourd Varieties Will Bring Huge Profits to Farmers
Published on: 28 October 2025, 06:50 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now