Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 16 April, 2023 1:27 PM IST
टमाटर की खेती

टमाटर का उपयोग हर तरह की सब्जी बनाने में किया जाता है. इसकी खपत पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा होती है. इसे सब्जियों के अलावा सलाद में भी उपयोग किया जाता है. टमाटर की खेती किसी भी मौसम में की जा सकती है. इसके सेवन से शरीर में भरपूर ऊर्जा बनी रहती है. इसमें पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन आदि मौजूद रहते हैं.

खेती का तरीका

मिट्टी

टमाटर की फसलें लाल दोमट, काली दोमट और बलुई दोमट जैसी मिट्टी के प्रकारों पर उगाई जाती हैं. हल्की मिट्टी में भी टमाटर उगाना लाभदायक होता है. टमाटर के अच्छे उत्पादन के लिए मिट्टी का पीएच 7 से 8.5 के बीच होनी चाहिए.

जलवायु

टमाटर साल भर उगाए जा सकते हैं. इसके लिए किसी विशेष प्रकार के इलाके या वातावरण की आवश्यकता नहीं होती है. टमाटर के बीजों का अंकुरण 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर सबसे अच्छा होता है.

बुआई

टमाटर की फसल एक साल में तीन से चार बार उगाई जा सकती है. यह मई से जून, सितंबर से अक्टूबर और जनवरी से फरवरी महीने के बीच बोई जाती है. खेत की तैयारी बीज या नर्सरी के माध्यम से की जा सकती है. इसकी बुवाई से पहले खेत की मिट्टी को जोत लें और उसमें उपयुक्त खाद व कंपोस्ट मिला लें.

 खाद

टमाटर की अधिक उत्पादन के लिए खाद के उपयोग के अलावा खेत की मिट्टी का परीक्षण भी करवा लें मिट्टी की आवश्यकता के अनुसार ही खाद और उर्वरक का इस्तेमाल करें. आप घर की सड़ी हुई गोबर खाद, डीएपी, अमोनियम सल्फेट, म्यूरेट ऑफ पोटाश की छिड़काव कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ग्रीन हाउस में टमाटर की खेती

सिंचाई

टमाटर के खेत में मिट्टी में नमी आधार पर सिंचाई की जाती है. फूल निकलने से पहले और दूसरी सिंचाई फलियां बनने के बाद होती हैं. यह ध्यान रखना चाहिए कि खेत की हल्की सिंचाई करें और पानी का ठहराव न होने दें.

कटाई

टमाटर के फलों में लाल व पीले रंग की धारियां पड़ने लगती हैं. इस कारण इन्हें सही समय पर तोड़ लेना चाहिए. इसको रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज की आवश्यकता होती है.  

English Summary: Tomato cultivation method and its management
Published on: 16 April 2023, 01:37 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now