Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 7 April, 2020 7:20 PM IST

बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए इस समय स्मार्ट खेती की मांग होने लगी है. आज किसानों की भूमि सिमटती जा रही है, ऐसे में कम भूमि से अधिक उत्पादन की जरूरत महसूस की जा रही है. तो चलिए किसान भाईयों आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताते हैं, जिसके सहारे आप एक ही लौकी के के बेल से भारी मुनाफा कमा सकते हैं. जी हां, वर्तमान में जहां आपको एक लौकी की बेल से औसत 50 से 150 लौकियां प्राप्त होती है, वहीं इस तकनीक के माध्यम से आपको एक बेल से 800 लौकियां प्राप्त हो सकती है. चलिए आपको बताते हैं कि क्या है 3 जी तकनीक

लौकी का फूल है अहम

धरती पर प्रकृति ने हर सजीव को नर और मादा के रूप में बनाया है. प्रकृति का यह नियम फल-सब्जियों पर भी लागू होता है. कहने का मतलब है कि फल-सब्जियों को भी नर और मादा में बांटा जा सकता है. नर और मादा की पहचान आप लौकी के बेल में होने वाले फूलों के माध्यम से कर सकते हैं.

3G तकनीक में ऐसे पाएं बंपर मुनाफा

3जी तकनीक में आपको मादा फूलों को बढ़ाना होता है. इसके लिए आपको बस इतना करना है कि एक फूल को छोड़कर बाकि सभी फूल तोड़ देने हैं. इसी तरह उसके बगल से उगने वाले बेल में भी एक फूल छोड़कर बाकि सभी फूल तोड़ने हैं. शाखा को किसी लकड़ी आदि से सहारा देना सही है. अब तीसरी बेल से जो भी फूल होंगें, वो सभी मादा फूल होंगें.

फूलों से करें लिंग की पहचान

फूल या नर है या मादा इसकी पहचान उसके उसके आकार से हो सकती है. मादा फूल एक कैप्सूल के आकार के होते हैं. तो किसान भाईयों इस तकनीक के माध्यम से आप एक बेल की सहायता से 800 से भी ज्यादा लौकियां प्राप्त कर सकते हैं.  

English Summary: now you can produce 800 gourds by 3 g technology know more about it
Published on: 07 April 2020, 07:23 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now