PM Kisan Yojana 21वीं किस्त: नवंबर के किस सप्ताह में आएंगे पैसे? जानिए लेटेस्ट अपडेट और संभावित तारीख गेंहू की इन टॉप 10 किस्मों से किसान प्राप्त कर सकते हैं 80 क्विंटल तक पैदावार, जानें अन्य खासियत! राज्य सरकार की बड़ी सौगात! 90% सब्सिडी पर मिलेगा सोलर पंप, जानें कैसे मिलेगा लाभ किसानों को बड़ी राहत! अब ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम पर मिलेगी 80% सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ जायटॉनिक नीम: फसलों में कीट नियंत्रण का एक प्राकृतिक और टिकाऊ समाधान Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 7 November, 2025 11:24 AM IST
3 माह में गेंदा देगा बढ़िया कमाई (Image Source - AI generate)

देश में खेती एक बड़ा व्यवसाय बन चुका है, जिससे लाखों किसान बढ़िया आमदनी कर रहे हैं। इसकी वजह है नई तकनीकों का आना, जिससे खेती ने रफ्तार पकड़ ली है।वही कुछ किसान परंपरागत फसलों की खेती छोड़ फूल की खेती कर रहे हैं। बता दें कि गेंदा की फसल किसानों को कम समय में अच्छी उपज और अधिक मुनाफा दिला सकती है। जैसा कि आप जानते ही हैं, इस फूल की मांग बाजारों में 12 महीने बनी रहती है, जिससे किसान अच्छी आमदनी कर लेते हैं।

कैसे करें खेती?

इस फूल की खेती करना किसानों के बाएं हाथ का काम है। सबसे पहले किसान इस फूल के बीजों की तैयारी नर्सरी में करें और उसके बाद अपने खेतों की अच्छे से जुताई कर लें ताकि मिट्टी समतल हो जाए। इसके बाद पौधों की रोपाई करें। साथ ही यह ध्यान रखें कि इस फूल की रोपाई के बाद उसी समय सिंचाई करनी होती है। उसके बाद पौधे निकल आते हैं और करीब 55 से 60 दिनों के भीतर फूल निकलना शुरू हो जाते हैं। किसान रोजाना इन फूलों को तोड़कर बाजारों में बेच सकते हैं।

कितना होगा किसानों को मुनाफा

गेंदा फूल खास तौर पर मंदिरों, पूजा-पाठ में उपयोग किए जाते हैं और आजकल इन फूलों की इतनी मांग है कि शादियों में भी सजावट के लिए मार्केट में इनकी डिमांड बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि किसान इन फसलों की ओर बढ़ रहे हैं। इस खेती की खासियत है –

  • गेंदा फूल की फसल दो से तीन महीने में ही तैयार हो जाती है।

  • इस फूल की खेती में अधिक खाद या महंगी मशीनरी की जरूरत नहीं होती, जिससे यह फसल किसानों के लिए मुनाफे का विकल्प बन गई है।

  • किसान अगर इस फसल की खेती करते हैं, तो वे लगभग प्रति कट्ठा 14,000 रुपये का मुनाफा कमा सकते हैं।

किन राज्यों में करें इस फूल की खेती?

भारत के कई राज्यों में इस फूल की खेती की जाती है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनियाभर में गेंदा की लगभग 50 प्रजातियां पाई जाती हैं। अगर किसान इस फसल की खेती करना चाहते हैं, तो उन्हें यह फसल 15 से 29 डिग्री सेल्सियस तापमान में करनी चाहिए। अब जानें किन राज्यों के किसान इस फसल की खेती कर सकते हैं-

  • उत्तर प्रदेश

  • पश्चिम बंगाल

  • आंध्र प्रदेश

  • कर्नाटक

  • तमिलनाडु

  • महाराष्ट्र

  • हरियाणा

  • उत्तराखंड

English Summary: Marigold cultivation will generate good income for farmers in just 3 months
Published on: 06 November 2025, 09:40 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now