जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 6 May, 2026 6:09 PM IST
शिमला मिर्च की खेती से 2 महीने में लाखों की कमाई (Image Source-AI generate)

देश में खरीफ सीजन चल रहा है और ऐसे में किसानों को ऐसी मुनाफे वाली फसलों की तलाश है, जिनकी बाजारों में भी बड़े पैमाने पर मांग हो. अगर खरीफ सीजन में किसान शिमला मिर्च की खेती Capsicum Farming करते हैं, तो तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं, क्योंकि इस सब्जी की डिमांड 12 महीने बनी रहती है, जिससे किसानों की आमदनी में इजाफा होने की संभावना बढ़ जाती है. आइए इस लेख में जानें इस फसल की खेती के बारे में पूरी जानकारी कितना होगी कमाई और कब करें बुवाई.

खेती करने का सही समय क्या है?

अगर किसान भाई शिमला मिर्च की खेती करने की सोच रहे हैं, तो इस फसल की बुवाई के लिए जून-नवंबर के बीच का महीना उत्तम माना जाता है, क्योंकि इन महीनों के बीच का तापमान सामान्य रहता है, जो इस फसल के लिए उचित माना जाता है और अगर किसान शिमला मिर्च की खेती करने के दौरान मल्चिंग का उपयोग करते हैं तो अच्छा उत्पादन पा सकते हैं.

कितने दिनों में फसल होती है तैयार

अगर किसान भाई शिमला मिर्च की खेती जून-नवंबर के बीच में करते हैं तो इन महीनों में पौधो की नर्सरी से खेत में लगाने तक में सिर्फ इस फसल को तैयार होने में केवल 2 महीनों का ही वक्त लगता है. यानी की शिमला मिर्च की तुड़ाई 60 दिनों के भीतर ही शुरु हो जाती है. ऐसे में अगर किसान भाई हाइब्रिड बीजों का चुनाव करते है, तो फलों की क्वालिटी और उत्पादन में अधिक बढ़ोतरी हो जाती है.

शिमला मिर्च की खेती में कितना मुनाफा होगा है

खरीफ के सीजन में शिमला मिर्च की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है. साथ ही इस फसल की खेती करने के दौरान किसान भाई मॉडर्न टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हैं, जैसे  ड्रिप इरिगेशन यानी बूंद-बूंद सिंचाई तकनीक जो इस फसल के लिए बेहद ही उचित माना जाता है. इस तकनीक से फसलों की जड़ों तक में पानी पहुंचता है, जिससे न केवल पानी की बचत होती है, बल्कि फर्टिलाइजर का असर भी तेजी से होता है, जिससे किसानों को फसल से अच्छी उपज प्राप्त हो जाती है. 

कितनी होगी आमदनी?

शिमला मिर्च एक ऐसी सब्जी है, जिसकी मांग बाजारों के लेकर  रेस्टोरेंट्स, होटल्स और ऑनलाइन सब्जी डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर भी बनी रहती है और शिमला मिर्च की वैरायटी और कलर से इसकी डिमांड अधिक बढ़ जाती है. ऐसे में अगर किसान भाई इस फसल की खेती 1 बीघा में करते हैं, तो वह सिर्फ 25 हजार के निवेश में एक सीजन में 1.5 लाख रुपये के मुनाफा कमा सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Kharif Season Farmers Earn Capsicum Farming Profit Lakhs in 2 months
Published on: 06 May 2026, 06:17 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now