Success Story: जैविक खेती से शानदार मुनाफा कमा रही अंजू, ₹750 मासिक से ₹3 लाख सालाना आय तक का तय किया सफर Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 5 January, 2026 12:37 PM IST
हाइब्रिड पपीता की खेती (Image Source-AI generate)

आज हम किसानों के लिए ऐसी फसल के बारे में जानकारी लेकर आए है, जिसकी मांग बाजारों में हर मौसम में बनी रहती है. हम बात कर रहे हैं हाइब्रिड पपीते की खेती की जो तेजी से किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है. साथ ही कम समय में कम लागत में किसान हाइब्रिड पपीते की खेती से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. ऐसे में सालभर बाजार में मांग, बेहतर कीमत और जल्दी तैयार होने वाली यह फसल किसानों के लिए “मालामाल” होने का रास्ता खोल रही है.

आधे एकड़ में लाखों की कमाई

किसान अगर आधे एकड़ भूमि में हाइब्रिड पपीता लगाते है, तो वह 20 से 25 हजार रुपये की लागत में पूरी फसल तैयार कर सकते हैं. इसमें पौधों की खरीद, खाद, सिंचाई और देखभाल का खर्च शामिल है. वहीं, एक फसल से डेढ़ लाख से दो लाख रुपये तक का मुनाफा आसानी से हो जाता है. यही वजह है कि हाइब्रिड पपीते की खेती अब छोटे और मध्यम किसानों के लिए भी फायदे का सौदा बन रही है.

सस्ता पौधा, भारी उत्पादन

हाइब्रिड पपीते की सबसे बड़ी खासियत इसकी उत्पादकता है. बाजार में इसका एक पौधा मात्र 7 से 8 रुपये में उपलब्ध हो जाता है. रोपाई के बाद जब पौधा फल देना शुरू करता है, तो किसान एक पेड़ से 60 से 70 किलो तक फल प्राप्त कर सकते है.

कितने महीने में मिलेगी फसल?

जहां किसानों को सालभर फसलों का इंतजार करना पड़ता है, वहीं हाइब्रिड पपीता इस मामलें में आगे हैं. इसकी रोपाई के 8 से 9 महीने बाद ही फल आना शुरु हो जाते हैं. इसके बाद किसान लंबे समय तक लगातार तुड़ाई कर सकते हैं. इससे किसानों की आय में भी इजाफा होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.

कैसे करें खेती?

हाइब्रिड पपीते की खेती ज्यादा जटिल नहीं होती है. किसान अगर हल्की दोमट मिट्टी, अच्छी जल निकासी और समय-समय पर सिंचाई करते हैं, तो इस फसल से अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही रोग-प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होने के कारण इसमें किसानों को नुकसान भी अपेक्षाकृत कम होता है और सही देखभाल और संतुलित खाद देने से किसान आसानी से बेहतर उपज प्राप्त कर सकते हैं.

English Summary: Hybrid papaya cultivation will provide farmers with bumper profits at a low cost
Published on: 05 January 2026, 12:46 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now