Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 19 November, 2026 4:51 PM IST
घर पर आसानी से तैयार करें केंचुआ खाद (Image Source-AI generate)

आज के समय में किसानों के सामने खेती करते समय कई चुनौतियां आती है, जैसे खाद और उर्वरकों पर होने वाला खर्च. इसी को देखते हुए किसान अब खेती में जैविक खाद के उपयोग को अधिक बढ़ावा दे रहे हैं और इन्हीं जैविक खादों में वर्मी कंपोस्ट यानी केंचुआ खाद काफी लोकप्रिय हो रही है. यह केवल मिट्टी को उपजाऊ ही नहीं बनाती है, बल्कि फसलों की गुणवत्ता सुधारने और मिट्टी की संरचना बेहतर बनाने में मदद करती है. इस खाद की खास बात यह है कि किसान भाई इस खाद को तैयार घर पर मौजूद जैविक कचरे, गोबर और फसल अवशेषों से कर सकते हैं. कैसे आइए आगे जानें.

क्या होती है केंचुआ खाद और कैसे करती है काम?

वर्मी कंपोस्ट को सामान्य भाषा में केंचुआ खाद कहा जाता है. यह एक प्राकृतिक जैविक खाद है, जिसे केंचुओं की मदद से तैयार किया जाता है. इसमें केंचुए गोबर, सूखे पत्ते, फसल अवशेष और दूसरे सड़ने योग्य जैविक पदार्थों को खाते हैं. पाचन प्रक्रिया के बाद इनसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद तैयार होती है. इस खाद में पौधों के विकास के लिए जरूरी पोषक तत्व और लाभकारी सूक्ष्मजीव पाए जा सकते हैं. इसके इस्तेमाल से मिट्टी में जैविक पदार्थों की मात्रा बढ़ाने, मिट्टी को भुरभुरा बनाने और उसकी जल धारण क्षमता सुधारने में मदद मिलती है. यही वजह है कि इसका इस्तेमाल सब्जियों, फलदार पौधों, फूलों और दूसरी फसलों में किया जाता है.

केंचुआ खाद बनाने के लिए किन चीजों की होगी जरूरत?

अगर आप घर पर वर्मी कंपोस्ट तैयार करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ जरूरी चीजों की व्यवस्था करनी होगी. अच्छी बात यह है कि इनमें से अधिकतर सामग्री गांवों और घरों में आसानी से मिल जाती है.

  • लाल रंग के उपयुक्त कंपोस्ट बनाने वाले केंचुए

  • सीमेंट का टैंक या प्लास्टिक का वर्मी बेड

  • अच्छी तरह सड़ा हुआ गोबर

  • फसल अवशेष और सूखी घास

  • पेड़ों के सूखे पत्ते

  • साफ पानी

  • जूट की बोरी या ढकने के लिए अन्य सामग्री

  • छायादार और हवादार स्थान

  • ध्यान रखें कि केंचुआ खाद बनाने के लिए सामान्य मिट्टी में मिलने वाले किसी भी केंचुए का इस्तेमाल करने के बजाय उपयुक्त कंपोस्टिंग प्रजाति के केंचुओं का चयन करें.

घर पर केंचुआ खाद बनाने का आसान तरीका

1. सबसे पहले तैयार करें वर्मी बेड

वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले किसी छायादार और हवादार जगह का चुनाव करें. वहां सीमेंट का टैंक या प्लास्टिक का वर्मी बेड रखें. ध्यान रहे कि बेड में अतिरिक्त पानी बाहर निकलने की व्यवस्था होनी चाहिए. इसे ऐसी जगह न रखें जहां सीधी धूप या बारिश का पानी लगातार पड़ता हो.

2. जैविक कचरे को छोटे टुकड़ों में काटें

अब फसल कटाई के बाद बचे अवशेष, सूखी घास, पत्तियां और पौधों के दूसरे हिस्सों को छोटेछोटे टुकड़ों में काट लें. ऐसा करने से जैविक पदार्थों के सड़ने और गलने की प्रक्रिया तेज होती है. इसके बाद इन अवशेषों को कुछ समय तक आंशिक रूप से सड़ने दें.

3. गोबर और फसल अवशेषों की परत लगाएं

अब वर्मी बेड में सबसे पहले फसल अवशेषों की एक परत बिछाएं. इसके ऊपर अच्छी तरह सड़ा हुआ गोबर डालें. इसी तरह जैविक अवशेष और गोबर की एक के बाद एक परत तैयार करते जाएं. हर परत पर हल्का पानी छिड़कें, ताकि सामग्री में जरूरी नमी बनी रहे.

4. अब बेड में छोड़ें केंचुए

जब बेड लगभग 90 प्रतिशत तक भर जाए और उसमें मौजूद जैविक सामग्री उपयुक्त स्थिति में हो, तब उसमें कंपोस्ट बनाने वाले लाल केंचुए छोड़ दें. इसके बाद बेड को जूट की बोरी या किसी अन्य सांस लेने वाली सामग्री से ढक दें. इससे केंचुओं को रोशनी और गर्मी से बचाने में मदद मिलेगी.

5. नमी का रखें विशेष ध्यान

केंचुआ खाद तैयार करने में नमी की अहम भूमिका होती है. इस दौरान बेड में लगभग 60 प्रतिशत नमी बनाए रखने की जरूरत होती है. इसके लिए समयसमय पर हल्का पानी छिड़कते रहें. हालांकि, बेड में पानी जमा नहीं होना चाहिए, क्योंकि अधिक पानी से हवा का प्रवाह कम हो सकता है और केंचुओं को नुकसान पहुंच सकता है.

कितने दिनों में तैयार हो जाती है केंचुआ खाद?

आमतौर पर वर्मी कंपोस्ट तैयार होने में 45 से 60 दिन का समय लग सकता है. हालांकि, यह अवधि तापमान, नमी, इस्तेमाल किए गए जैविक पदार्थों और केंचुओं की सक्रियता पर निर्भर करती है. यानी की जब बेड में मौजूद जैविक सामग्री गहरे भूरे या काले रंग की भुरभुरी खाद में बदल जाए और उसमें मूल अवशेषों की पहचान मुश्किल होने लगे, तो समझ सकते हैं कि खाद तैयार होने के करीब है. 

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: How to Make Vermicompost at Home Ready Vermicompost Making Process
Published on: 19 November 2026, 04:59 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now