Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 22 May, 2023 1:40 PM IST
Turmeric cultivation in meghalaya

हल्दी एक मसाला है, इसका उपयोग सब्जी में उपयोग होने वाले मसाले, रंग के लिए, दवा और सौन्दर्य उत्पादों में इस्तेमाल किया जाता है. इसके कंद में कार्बोहाइड्रेट और खनिज पाए जाते हैं. भारत में यह उत्तर पूर्व और दक्षिण के भागों में उगाई जाती है. इसके लिए बारिश व नमी की आवश्यकता होती है. ऐसे में आज हम आपको दुनिया की सबसे बेहतरीन हल्दी जो देश के मेघालय राज्य में उगाई जाती है उसकी खेती के बारे में बताने जा रहे हैं.

इस प्रकार की हल्दी के लिए दोमट और काली मिट्टी सुचारु होती है. आप खेत में जैविक खाद का उपयोग करते हैं तो इससे हल्दी की पैदावार और भी ज्यादा बढ़ जाएगी. कम्पोस्ट से मिट्टी उपजाऊ हो जाती है और इससे पैदावार भी काफी बढ़िया होती है.

मेघालय में हल्दी की लाकडोंग हल्दी किस्म का उत्पादन होता है. इस प्रकार की हल्दी में करक्यूमिन की मात्रा 8 से 10 प्रतिशत तक होती है. जो साधारण हल्दी में 4 प्रतिशत तक होती है. लेकाडांग किस्म की हल्दी में गहरी पीला पन होता है. इसका उपयोग औषधि के तौर पर काफी ज्यादा होता है. अगर आप इसका व्यवसाय शुरु करते हैं तो इसकी मांग को देखते हुए यह आपको बहुत ही बढ़ियां लाभ दे सकता है.

ये भी पढ़ें: लाखों रुपए का मुनाफा देती है लाकडोंग हल्दी, बाजार में है जबरदस्त डिमांड

मेघालय की हल्दी की खरीदारी पर आपको राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के द्वारा अनुदान भी दिया जाता है. इसकी खरीदारी आप ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं या फिर किसी के द्वारा आप इसे मेघालय से मंगा सकते हैं. इस हल्दी की गुणवत्ता बहुत ही अच्छी होती है. साधारण हल्दी की तुलना में इसकी मांग बाजार में बहुत ही ज्यादा होती है. आप इस हल्दी की प्रोसेसिंग कर बाजार में बेचते हैं तो आराम से महीने में 20 हजार रूपये तक की कमाई कर सकते हैं.

English Summary: how to cultivate Meghalaya turmeric
Published on: 22 May 2023, 01:44 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now