Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 30 August, 2019 3:20 PM IST

जून से अक्टूबर माह का वक्त खीरे के बुवाई का समय है. वैसे एक मजेदार बात ये भी है कि खीरे की उत्पत्ति भारत में ही हुई है. सलाद में सबसे लोकप्रिय खीरा सेहत के साथ-साथ खेती के लिए भी फायदेमंद है. इसकी खेती से कम लागत में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. देश के लगभग सभी क्षेत्रों में इसकी खेती आसानी से की जा सकती है. चलिए आज़ हम आपको बताते हैं कि खीरे की खेती कैसे करते हैं.

उपयुक्त जलवायु

खीरे की खेती को करने के लिए तापमान 20 डिग्री सेल्शियस से 40 डिग्री सेल्शियस तक होना चाहिए. इसे अधिक वर्षा और आर्द्रता वाला मौसम नहीं चाहिए क्योंकि ऐसा होने पर कीटों के होने की संभावनाएं बढ़ जाती है.

भूमि का चयन

इस खेती को बलुई दोमट या दोमट भूमि पर आसानी से किया जा सकता है. ध्यान रहे कि खेती करने से पहले जल के निकास का उचित प्रबंध कर लिया गया हो. भूमि में कार्बन की मात्रा के साथ-साथ गर्म जलवायु की जरूरत है.

उन्नत किस्में

खीरे की फसलों को मुख्य रूप से तीन किस्मों में बांटा जा सकता है. जैसे- विदेशी किस्मे, उन्नत किस्मे और संकर किस्मे. विदेशी किस्मो की बात करें तो इसमे जापानी लौंग ग्रीन के साथ-साथ चयन और स्ट्रेट-8 की मांग है. वहीं उन्नत किस्मों में स्वर्ण अगेती, स्वर्ण पूर्णिमा, पूसा उदय और पूना खीरा की अच्छी मांग है. वैसे पंजाब सलेक्शन, पूसा संयोग, पूसा बरखा, खीरा 90 भी इन दिनों बाज़ार पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं. इसी तरह संकर किस्मों में पंत संकर खीरा-1, प्रिया, हाइब्रीड प्रिया प्रमुख है.

खेत की तैयारी

खीरा की खेती करने से पहले मिट्टी की जुताई पलटने वाले हल से करना बेहतर है. उसके बाद दो या तीन बार से हैरो या कल्टीवेटर से मिट्टी को भुरभुरा बनाना चाहिए. ऐसा करने के बाद पाटा लगा दें, ताकि खेत समतल हो जाए. आखिरी बार जुताई करने से पहले 12 से 20 टन गोबर की गली सड़ी खाद का प्रयोग करें.

बुआई की विधि

अब अच्छी तरह से तैयार की गई खेत में 1 मीटर की दूरी पर मेड़ बनाते हुए 60 से 90 सेंटीमीटर की दूरी पर बीज बोने के लिए गढ्ढे तैयार कीजिए. अब प्रत्येक गड्डों में 1 सेंटीमीटर की गहराई पर बुआई का काम प्रारंभ कीजिए.

सिंचाई प्रबंधन

गर्मी की फसल को 5 दिन पर जबकि सर्दी की फसल को 10 से 15 दिनों पर पानी की जरूरत पड़ती है. ध्यान रहे कि तने की वृद्धि के समय या फूल आने के दौरान पानी प्रर्याप्त मात्रा में मिलता रहे.

फलों की तुड़ाई

इसके फलों को कोमल अवस्था में तोड़ना चाहिए. मुलायम खीरों को 2 से 3 दिनों के अन्तराल पर तोड़ना उत्तम है.  

English Summary: enhance cucumber prodcution with this method
Published on: 30 August 2019, 03:23 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now