Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 8 February, 2023 6:18 PM IST
पॉपुलर की खेती

 Popular trees: पॉपुलर के पेड़ की मांग वर्तमान समय में बढ़ती जा रहा है.  इसे केवल देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जा रहा है. इस पेड़ की लकड़ी बाजार में काफी महंगे दामों पर बिकती है.  इस पेड़ का इस्तेमाल पेपर, प्लाईवुड, चॉप स्टिक्स, बॉक्सेस, माचिस आदि बनाने के लिए किया जाता है.

मिट्टी

पॉपुलर के पौधों के लिए उपजाऊ मिट्टी होना जरूरी है. आर्गेनिक तत्वों वाली खेती में पेड़ों की बुआई करने से खेती अच्छी होती है. क्षारीय मिट्टी में पॉपुलर के पौधों की बुआई नहीं करनी चाहिए. इसकी मिट्टी का पीएच मान 5.8 से 8.5 के बीच होना चाहिए.

तापमान

इसकी बुवाई के लिए 18 से 20 डिग्री का तापमान उचित माना जाता है.

जुताई

पॉपुलर के पेड़ों की जड़ें गहरी होती हैं. इसके लिए गहरी जुताई ठीक रहती है. जुताई करने के बाद खेत में पानी छोड़ दें. पानी छोड़ने के बाद रोटावेटर से खेत की दो से तीन बार तिरछी जुताई करें. इसके बाद में खेत को मशीन से समतल कर दें.

रोपण

खेत में पंक्ति तैयार करते समय 5 मीटर की दूरी होनी चाहिए. पंक्तियों में पौधों की रोपाई 5 से 6 मीटर की दूरी पर तैयार एक मीटर गहरे गड्ढों में करें. पॉपुलर के पेड़ जनवरी से फरवरी में अच्छे होते हैं.

कटाई

पॉपुलर बहुत जल्दी बढ़ने वाला पौधा है और सामान्य स्थिति में यह 6 से 7 वर्ष में काटने योग्य हो जाता है.

ये भी पढ़ेंः इस पेड़ की खेती से करें मोटी कमाएं, देश ही नहीं विदेश में भी है डिमांड

कमाई

पॉपुलर पेड़ों की लकड़ियों की कीमत 700 से 800 रुपये प्रति क्विंटल है. एक हेक्टेयर में 250 पेड़ लगाए जा सकते हैं और इसके एक पेड़ की औसतन ऊंचाई लगभग 80 फीट तक होती है. प्रति हेक्टेयर खेत में पॉपुलर के पेड़ से 8 से 10 लाख रुपये तक कमाई हो जाती है. पॉपुलर के पेड़ का इस्तेमाल पेपर बनाने, हल्की प्लाईवुड, माचिस आदि बनाने में किया जाता है.

English Summary: Earned lakhs of rupees by cultivation of popular tree
Published on: 08 February 2023, 06:23 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now