भारत के किसानों को मार्च में होने वाली बारिश की ऐसी मार पड़ी की उनकी फसलें को भारी नुकसान हो गया. ऐसे में किसान भाइयों के मन में यह सवाल आ रहा है कि इस मौसम में किस फसल की खेती करें, जिस पर बारिश का कोई असर न हो और अधिक मुनाफा भी हो जाए. ऐसे में खजूर की खेती किसानों के लिए सही विकल्प साबित हो सकती है. इस मौसम में इस फसल की बिजाई करके पांच साल बाद तीन अवस्था में इसकी तुड़ाई कर अच्छी उपज पा सकते हैं और बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं. आगे इस लेख की कड़ी में जानें इस फसल से बारे में पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक-
खजूर की उत्तम किस्में
बरही (Barhi)
बरही (Barhi) खजूर की किस्म गुजरात, राजस्थान के किसानों के लिए अच्छा विकल्प से जिसकी खेती कर किसान लाखों को कमाई आसानी से कर सकते हैं. साथ ही इस किस्म की मांग बाजारों में बनी रहती है मीठी और मलाईदार स्वाद की वजह से और अगर किसान इस किस्म को अपनाते हैं तो वह इसके पेड़ 3-4 साल में फल प्राप्त कर बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं.
हिलावी (Hillawi)
हिलावी (Hillawi) खजूर की खेती उच्च तापमान वाले इलाकों के लिए उत्तम किस्म मानी जाती है. किसान भाई अगर इस फसल की इस किस्म का चुनाव करते हैं, तो वह इस किस्म से प्रति वृक्ष अच्छी पैदावार लगभग 92.6 किलो तक प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही इस किस्म की कम सिंचाई में अच्छी पैदावार देने सक्षम किस्म है.
ऐसे करें खेत तैयार
अगर आप इस फसल की खेती करना चाहते हैं तो इस बात पर विशेष ध्यान दे कि मिट्टी को भुरभुरा होने तक खेत की तीन दफा जुताई करें. उसके बाद 1 मीटर x 1 मीटर x 1 मीटर आकार के गड्ढे खोदें और इन्हें दो सप्ताह तक खुला रखें. इसके बाद किसान गाय के बने खाद को उपजाऊ मिट्टी के साथ गड्ढों में भर दे, जिससे खेत की जमीन उपजाऊ हो जाएगी.
बिजाई और रोपाई
खजूर की खेती का बिजाई का समय फरवरी से मार्च महीने में और अगस्त से सितंबर तक उचित माना जाता है और इन महीनों में किसान खजूर की बिजाई करते हैं, तो बेहतर उत्पादन पा सकते हैं.
वहीं, किसान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पौधो की रोपाई करते वक्त पौधे 6 मीटर फासले से लगाए और एक एकड़ में 112 नए पौधों का प्रयोग करें, जबकि 8 मीटर x 8मीटर के फासले पर 63 नए पौधों का प्रयोग प्रति एकड़ में करें. इस विधि से इस फसल से अच्छी पैदावार मिलने की संभावना मिल जाती है.
कब करें सिंचाई?
अगर आप खजूर की खेती कर रहें है तो इस बात का ख्याल रखें कि गर्मियों में इस फसल की 10-15 दिनों के भीतर ही सिंचाई करते रहें. साथ ही यह ध्यान रहें कि पहली सिंचाई पराग निकलने के बाद करें और रोजाना सिंचाई फल निकलने के बाद. ऐसा करने से फसल तेजी से बढ़ेगी और जल्द ही कटाई के लिए तैयार हो जाएगी.
कितना मुनाफा होगा?
अगर किसान भाई इस फसल की खेती करते हैं तो वह इस फसल से अच्छी कमाई कर सकते हैं, क्योंकि खजूर एक ऐसी फसल है, जिसकी मांग बाजारों में बनी रहती है. इसमे पाए जानें पोषक तत्वों की वजह से ऐसे में किसानों की इस फसल से सालाना इनकम 10 से 12 लाख रुपये आसानी से हो सकती है और किसान बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह