Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 6 July, 2023 2:38 PM IST
जुलाई महीने में इन फूलों की करें खेती

जुलाई महीना किसानों के लिए हर साल वरदान साबित होता है. क्योंकि इस महीने में किसानों को बरसात के कारण पानी की समस्या नहीं होती है. किसान जुलाई महीने में सब्जी के अलावा फूलों की खेती से भी अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे फूलों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिनकी खेती करके किसान चंद दिनों में मालामाल बन सकते हैं. तो आइये उनपर एक नजर डालें.

गेंदा (Marigold)

गेंदा (Marigold)

गेंदा सुंदर होने के साथ भारत में बेहद लोकप्रिय फूल है. इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर मंदिरों में पूजा करने व सजावट के काम में किया जाता है. जुलाई महीना गेंदा की खेती के लिए सबसे सही माना जाता है. बुवाई के बाद इसके फूल को तैयार होने में लगभग 70-90 दिनों का समय लगता है. एक एकड़ में करीब तीन से चार क्विंटल तक गेंद के फूल का उत्पादन मिलता है. फूल विक्रेता संजीव बताते हैं कि शादियों व त्योहार के समय एक किलो गेंदा का फूल लगभग 40 से 100 रुपये के बीच बिकता है. जिससे यह अंदाजा लगा सकते हैं कि गेंदा के फूल से कितनी कमाई हो सकती है.

कैलेंड्यूला (Calendula)

कैलेंड्यूला (Calendula)

कैलेंड्यूला भी बेहद चर्चित फूलों में से एक है. इसे मेडिसिनल, कॉस्मेटिक और खाद्य उद्योग में इस्तेमाल किया जाता है. इस फूल की खेती भी जुलाई महीने में की जाती है. बड़ी-बड़ी कंपनियों के बीच इस फूल की काफी मांग रहती है. लोग कभी-कभी इस फूल के लिए मुंह मांगी कीमत भी देने को तैयार होते हैं. यह फूल खासकर उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में अच्छी तरह से उगाया जाता है.

गुलाब (Rose)

गुलाब (Rose)

गुलाब किसी परिचय का मोहताज नहीं है. लेकिन आपको बता दें कि जुलाई महीना गुलाब की खेती के लिए भी सबसे सही है. गुलाब कई रंगों और गंधों में मिलता है. गुलाब की खेती के लिए उचित जलवायु, सूर्य प्रकाश और उच्च तापमान आवश्यक होते हैं. भारत में गुलाब की खेती पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों में प्रमुखता से की जाती है. इसका इस्तेमाल दवा बनाने, सजावट कार्य आदि में किया जाता है. फूल विक्रेता बताते हैं कि शादियों के समय गुलाब की कीमत 12 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच जाती है.

यह भी पढ़ें- जुलाई माह में किए जाने वाले कृषि कार्य

जस्मीन (Jasmine)

जस्मीन (Jasmine)

जस्मीन की खेती ज्यादातर उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में की जाती है. इसकी खुशबू की वजह से परफ्यूम उद्योग में इसका काफी इस्तेमाल होता है. जुलाई महीना इस फूल की खेती के लिए भी सबसे सही है. यह फूल विविध रंगों में मिलता है. इसके अलावा, बगीचों, बालकनियों और मंदिरों की सजावट के लिए भी यह फूल काफी प्रसिद्ध है. कभी-कभी इस फूल की कीमत चार हजार रुपये किलो तक पहुंच जाती है.

लिली (Lily)

लिली (Lily)

लिली भी प्रसिद्ध फूलों में से एक है. इसका इस्तेमाल भी डेकोरेशन से लेकर हर जरुरी कामों में होता है. जुलाई का महीना इस फूल की खेती के लिए भी बेहद खास है. बाजार में लिली के एक फूल के लिए लोगों को 50 रुपये देना होता है. इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फूल से कितनी कमाई हो सकती है.

English Summary: Cultivate these flowers in the month of July earn more
Published on: 06 July 2023, 02:48 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now